Bhopal Fraud News: फेक कास्ट सर्टिफिकेट की बदौलत हासिल कर ली थी कांस्टेबल की नौकरी,आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से केस डायरी गोविंदपुरा थाने को मिली

भोपाल। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में कांस्टेबल रैंक के हुए रिक्यूमेंट का एक हैरान करने मामला सामने आया है। घटना लगभग तीन साल पहले हुई थी। जिसकी अंतरराज्यीय स्तर पर सीआईएसएफ ने जांच की। जांच के बाद भोपाल (Bhopal Fraud News) के गोविंदपुरा में हुई भर्ती रैली के मामले में आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा थाने में जीरो में एफआईआर दर्ज करके केस डायरी यहां भेज दी गई।
कास्ट सर्टिफिकेट में दिखी गड़बड़ी
गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण दर्ज करके मामले की जांच सब इंस्पेक्टर साहेब लाल (SI Saheb Lal) को सौंप दी है। पुलिस ने बताया कि सीआईएसएफ (CISF) की 2023 में भर्ती हुई थी। यह आयोजन गोविंदपुरा के भेल (BHEL) स्थित सिक्योरिटी लाइन (Security Line) में सीआईएसएफ ग्राउंड में संपन्न हुआ था। जिसमें बंशीलाल (Banshilal) पिता बहादुर ने भी अभ्यर्थी के रूप में हिस्सा लिया था। उसने शारीरिक दक्षता सहित भर्ती के अन्य चरण पूरे किए और चयनित होने के बाद नियुक्ति हासिल कर ली। बंशीलाल की तरफ से अनुसूचित जनजाति वर्ग का कास्ट सर्टिफिकेट (Caste Certificate) दिया गया था। स्थायी पता संघवानिया, जिला सतना (Satna) दर्ज था। इसके साथ उसने उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल की अंकसूची सहित अन्य दस्तावेज जमा किए थे। चयन के बाद 22 अगस्त 2023 को उसे नियुक्ति पत्र जारी किया गया। उसकी पहली तैनाती आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के श्रीहरिकोटा में मिली। सीआईएसएफ ने उसके प्रस्तुत दस्तावेजों का सत्यापन कराया। इस दौरान जाति प्रमाण पत्र संदिग्ध पाया गया। जांच में यह भी सामने आया कि प्रमाण पत्र में दर्ज स्थायी पते पर अभ्यर्थी का निवास नहीं है। दस्तावेजों में सामने आई विसंगतियों के बाद विभाग ने अपने स्तर पर जांच कराई और फर्जी प्रमाण पत्र के इस्तेमाल का मामला सामने आने पर कार्रवाई शुरू की।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।