Bhopal News: युवती को ढ़ाबे में ले जाने की बजाय परिचित ने पीटा

Share

Bhopal News: घर से ले गया सामान वापस मांगने को लेकर हुआ था विवाद

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। युवती को ढ़ाबे में भोजन कराने का झांसा देकर कार से ले जाकर उसके साथ मारपीट की गई। इस मामले में भेापाल (Bhopal News) शहर की हबीबगंज थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। विवाद के पीछे युवती का सामान बताया जा रहा है जिसे आरोपी मांगकर ले गया था। उसको वापस मांगने को लेकर ही दोनों के बीच विवाद हुआ था।

लिया सामान वापिस मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 32 साल है जो कि मूलत: जिला शहडोल (Shahdol) की रहने वाली है। फिलहाल बारह नंबर बस स्टाप के पास मल्टी में वह पिता के साथ रहती है। युवती मामले के आरोपी विकास यादव (Vikas Yadav) को पिछले तीन साल से जानती है। वह 26 अक्टूबर को घर आया और वहां से एचपी कंपनी का ओमेन लैपटॉप, तीन महंगी घड़ियां, सोने का कड़ा और चांदी का ब्रेसलेट लेकर चला गया था। सामान वापस मांगने के लिए वह 31 अक्टूबर की रात करीब साढ़े दस बजे उससे मिलने पहुंचा। आरोपी विकास यादव से वही सामान मांगा तो उसने कहा कि उसके साथी सोहेल के पास रखा हुआ है। वह उसे एक दिन उससे लेकर दे देगा। उसने जिद की तो दोनों के बीच विवाद हो गया। इसक बाद आरोपी उसे बहाने से अपनी सफेद टाटा हैरियर कार (Car) में बैठाकर राजहंस ढाबे (Rajhans Dhaba) ले गया। वहां उसके साथ मारपीट की और धमकाया कि वह अपने पिता को फोन करेगी तो उसे वहीं मारकर फेंक देगा। युवती ने पिता को वीडियो कॉल कर मारपीट दिखाई और पूरी घटना बताई। इसके बाद वह मिनाल के पास जेके रोड (JK Road) पर कार से उतर गई। युवती रैपिडो से अपने फ्लैट पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि युवक पहले भी उसके साथ मारपीट कर चुका है, लेकिन डर के कारण शिकायत नहीं की थी। 01 नवंबर को हबीबगंज थाने पहुंचकर उसने रिपोर्ट 764/26 दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: गर्भवती महिला की हमीदिया अस्पताल में मौत

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!