Tantra Mantra और Totka: भाई—बहन ने वृद्ध दंपति से एक करोड़ का माल ऐंठा

Share

Tantra Mantra और Totka: क्राइम ब्रांच की जांच में उजागर हुआ फर्जीवाड़ा,परिवार से अलग रह रहे बेटे को मोह में बांधने की थी शर्त,आधा किलो सोना—आधा किलो चांदी और 20 लाख रुपए की मोटी रकम ली,चार व्यक्ति गिरफ्तार, कई बैंको में गिरवी रखा गोल्ड

Tantra Mantra और Totka
एआई से निर्मित च़ित्र।

भोपाल। राजधानी में एक वृद्ध दंपति ने झांसे में आकर एक करोड़ रुपए से हाथ धो लिए। यह सबकुछ वे अलग रहने वाले बेटे को मोह में डालने के लिए लुटा दिए। जालसाज भाई—बहन ने वृद्ध दंपति को तंत्र—मंत्र और टोटका (Tantra Mantra और Totka) की आड़ में आधा किलो सोना, आधा किलो चांदी और करीब 20 लाख रुपए ऐंठ लिए। मामले की जांच भोपाल क्राइम ब्रांच ने की थी। जिसमें जांच के बाद चार आरोपियों के खिलाफ जालसाजी समेत कई धाराओं में प्रकरण दर्ज करके हिरासत में ले लिया है।

चार महीने में घर में साया फैलाया

पुलिस के अनुसार आरोपी आशा यादव (Asha Yadav) और उसके भाई मुकेश यादव (Mukesh Yadav) से पूछताछ का सिलसिला अभी जारी है। दोनों आरोपियों ने बागसेवनिया (Bagsewania) थाना क्षेत्र के साकेत नगर (Saket Nagar) में रहने वाले 57 वर्षीय पुरुषोत्तम शर्मा (Purshottam Sharma) के परिवार को झांसा दिया था। परिवार मूलत: भिंड (Bhind) जिले का रहने वाला है। इस फर्जीवाड़े की उन्होंने 14 अक्टूबर को क्राइम ब्रांच (Crime Branch) में शिकायत दर्ज कराई थी। घटना की शुरुआत 55 वर्षीय पत्नी राजेश्वरी शर्मा (Rajeshwari Sharma) से शुरु हुई। उनके ही मोहल्ले की परिचित महिला गौरी सिंह (Gauri Singh) के जरिए वह आशा यादव के संपर्क में आई थी। उसने झांसा दिया था कि उसका भाई मुकेश यादव को तंत्र-मंत्र की साधना आती है। दरअसल, पुरुषोत्तम शर्मा और उनकी पत्नी राजेश्वरी शर्मा अपने अलग रहने वाले बेटे विवेक शर्मा (Vivek Sharma) को मोहपाश के जरिए वापस अपने घर लेकर आना चाहते थे। वह पत्नी के साथ अलग रहते हैं। इसके लिए गृहशांति के झांसे से शुरु हुआ फर्जीवाड़ा पूरे परिवार को भारी संकट में डालता चला गया। आरोपियों ने 25 मई 2025 से तंत्र-मंत्र के जरिए गृहशांति की आड़ में पैसा लेने का काम शुरु किया था। आरोपियों ने दो किस्त में करीब 20 लाख रुपए लिए। पहली किस्त सात लाख, 16 हजार तो दूसरी किस्त में करीब 12 लाख 54 हजार रुपए लिए गए। इसके अलावा जालसाज भाई बहन ने करीब 625 ग्राम वजनी सोने के जेवरात और लगभग आधा किलो चांदी के जेवरात ऐंठ लिए।

यह भी पढ़ें:   Lock Down Effect: डॉक्टर से टीआई ने तो सिपाही ने एएसपी से की अभद्रता

जेवरात गिरवी रख्रकर ले लिया लोन

पुलिस इन सभी की कीमत करीब एक करोड़ रुपए आंक रही है। फर्जीवाड़ का खुलासा 29 सितंबर को हुआ था। शिकायत दर्ज कराने वाले पुरुषोत्तम शर्मा को जब बिट्टन मार्केट (Bittan Market) स्थित जेपी ज्वेलर्स (JP Jewellers) के संचालक राम पंजवानी (Ram Panjwani) ने फोन पर बताया कि पांच महीने पहले आशा यादव ने दुकान से 17 लाख रुपए का सोना खरीदा था। इसके लिए पांच लाख रुपए नकद दिए थे। बाकी रकम का भुगतान उन्होंने नहीं किया है। पत्नी राजेश्वरी शर्मा ने बताया कि आरोपियों को करीब आठ चेक जिसमें लगभग 10 करोड़ रुपए की राशि है लिखकर दी है। एक खाली चेक और छह अलग-अलग एटीएम कार्ड भी मिले। पुलिस ने यह सारा सामान आरोपियों से जब्त कर लिया है। पुलिस को आशंका है कि इस तरह का फर्जीवाड़ा करके भाई—बहन ने अन्य व्यक्तियों के साथ भी जालसाजी की है। जिसके बारे में पता लगाया जा रहा है। भोपाल क्राइम ब्रांच ने अवधपुरी (Awadhpuri) निवासी 43 वर्षीय आशा चढार,(Asha Chadhar) बरखेड़ा पठानी (Barkheda Pathani) निवासी उसके पति हरीश कुमार चढ़ार (Harish Kumar Chadhar) , भाई मुकेश यादव के अलावा तलैया निवासी 26 वर्षीय शयान खान (Shayan Khan) को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है। भाई—बहन के अलावा अन्य आरोपियों ने कैपरी गोल्ड लोन (Capri Gold Loan), आईआईएफएम गोल्ड लोन (IIFM Gold Loan) में जेवर गिरवी रख्रकर नगदी ली थी।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: अधेड़ पर हमला, तीस घंटे बाद दर्ज हुई एफआईआर

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Tantra Mantra Aur Totka
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!