Bhopal Cyber Fraud: पेंशन खाता अपडेट करने का झांसा देकर रिटायर्ड इंजीनियर का खाता कर दिया खाली

Share

Bhopal Cyber Fraud: चौदह पीड़ितों को झांसा देकर साढ़े सत्रह लाख रुपए जालसाजों ने निकाले

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान सायबर जालसाजी के चौदह प्रकरण राजधानी के दस थानों में दर्ज किए गए हैं। जिसमें करीब साढ़े सत्रह लाख रुपए जालसाजों (Bhopal Cyber fraud) ने अलग-अलग तकनीक से निकाल लिए। इसमें रिटायर्ड इं​जीयिनयर के खाते से सर्वाधिक करीब पौने आठ लाख रुपए निकाले गए। यह मामले भोपाल शहर के कोलार रोड, स्टेशन बजरिया, अशोका गार्डन, कमला नगर, पिपलानी, मिसरोद, बागसेवनिया, हनुमानगंज, शाहजहांनाबाद और छोला मंदिर थाना पुलिस ने दर्ज किए हैं।

इस तरह किया खाता खाली

कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस ने सर्वाधिक चार प्रकरण 727-728-731-732/26 दर्ज किए हैं। जिसमें वेस्टर्न कोर्ड (Western Cord) कॉलोनी 66 वर्षीय अनिल कुमार (Anil Kumar) रिटायर्ड इंजीनियर है। उनके पास 21 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे मोबाइल पर जालसाज ने कहा कि सरकार के नए नियमों के तहत पेंशन कार्ड (Pension Card) अपडेट होना है। उसके लिए कुछ जरूरी औपचारिकताएं पूरी करनी होगी, अन्यथा पेंशन बंद हो जाएगी। इसके बाद जालसाज ने उन्हें एक लिंक भेजी। उसमें आधार कार्ड और पेन कार्ड सहित अन्य जरूरी जानकारी भर दी। इसके कुछ देर बाद ही खाते से दो बार में 7 लाख, 80 हजार रुपए निकल गए। इसी तरह गणपति इंकलेव (Ganpati Enclave) निवासी 37 वर्षीय राहुल मोरानकर (Rahul Morankar) के खाते से 60114 रुपए, सर्वधर्म निवासी 45 वर्षीय नरेंद्र कुमार जैन (Narendra Kumar Jain) के खाते से 186399 रुपए निकल गए। आरोपियों ने बैंक कर्मचारी बनकर झांसा दिया। राजहर्ष कॉलोनी (Rajharsh Colony) निवासी महिप सिंह लोधी (Mahip Singh Lodhi) के खाते से 46565 रुपए निकल गए हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ठेले में तोड़फोड़ कर उसे पलटाया 

ट्रेफिक पुलिस का चालान बनाकर भेजी एपीके फाइल

इसके अलावा स्टेशन बजरिया (Station Bajaria) थाना पुलिस ने सिकंदरी सराय निवासी 55 वर्षीय शकीला बी के खाते से 42255 रुपए निकल गए। अशोका गार्डन (Ashoka Garden) पुलिस ने आयुष पाराशर (Ayush Parashar) की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 643/26 दर्ज किया। आरोपियों ने उनके खाते से 32568 रुपए निकाले। नेहरु नगर (Nehru Nagar) निवासी रीना जैन (Reena Jain) के खाते से 80100 रुपए निकल गए। उन्होंने कमला नगर (Kamla Nagar) थाने में प्रकरण 514/26 दर्ज कराया। इसी तरह पिपलानी (Piplani) पुलिस ने हथाईखेड़ा निवासी अनिकेत कुर्मी (Aniket Kurmi) की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 1091/26 दर्ज किया। उनके खाते से 30 हजार रुपए निकल गए थे। उनके मामले की जांच सायबर क्राइम सात महीने से कर रहा था। मिसरोद (Misrod) पुलिस ने जाटखेड़ी निवासी जयप्रकाश यादव (Jaiprakash Yadav) के खाते से 257501 रुपए खाते से निकलने के मामले में प्रकरण 755/26 दर्ज किया। जालसाजों ने उन्हेें ट्रेफिक पुलिस (Traffic Police) का चालान बताकर एपीके फाइल (APK File) मोबाइल पर भेजी थी।

डॉक्टर को फीस भेजने का झांसा देकर भेजी लिंक

बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस ने जालसाजी के दो प्रकरण 823-824/26 दर्ज किए हैं। जिनकी शिकायतें 42 वर्षीय नवीन बलेचा (Navin Balecha) और 38 वर्षीय महेंद्र मालाकार (Mahendra Malakar) ने दर्ज कराया हैं। दोनों व्यक्तियों के खाते से दो लाख सात हजार रुपए जालसाजों ने निकाले। हनुमानगंज (Hanumanganj) थाना पुलिस ने कृष्णा काम्पलेक्स (Krishna Complex) निवासी 56 वर्षीय शैलेष जैन (Shailesh Jain) की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 594/26 दर्ज किया। उन्हें सामान डिलीवरी करने का झांसा देकर 80 हजार रुपए खाते से निकाले थे। शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) पुलिस ने 52 वर्षीय मोहम्मद इम्तियाज (Mohammed Imtiyaz) की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 662/26 दर्ज किया। उन्हें जालसाजों ने बच्चे के इलाज के नाम पर चिकित्सकों के खाते में पैसा भेजने का झांसा देकर भावनात्मक मदद मांगी थी। वे मदद के लिए तैयार हुए तो भेजी गई डॉक्टर के खाते की लिंक को क्लिक करते ही खाते से एक लाख, 20 हजार रुपए निकल गए। छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस ने शिव नगर निवासी 44 वर्षीय सविता निरापुरे (Savita Nirapure) के खाते से 58995 रुपए निकलने के मामले में जालसाजी का प्रकरण 1005/26 दर्ज किया। सभी मामलों की शुरुआती जांच सायबर क्राइम (Cyber Crime) की तरफ से हुई थी। पुलिस ने उन खातों के वित्तीय लेन-देन में रोक लगा दी है जिसमें पैसा पहुंचा था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रेलवे पटरी पर​ मिली लाश

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!