Bhopal News: पूल गेम खेलने पहुंचे आधा दर्जन संदिग्धों के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज

भोपाल। मामूली कहासुनी के बाद हुए विवाद में मामा-भांजे पर चाकू मारकर जानलेवा हमला कर दिया। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर इलाके में हुई थी। मामा-भांजे पुल गेम चलाते हैं। वहां पहुंचे आधा दर्जन संदेहियों के खिलाफ पुलिस ने हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
भांजे का हुआ था विवाद
गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार घटना 24—25 अक्टूबर की दरमियानी रात हुई थी। हमले में शारदा नगर (Sharda Nagar) , नारियलखेड़ा निवासी 36 वर्षीय मोहम्मद सलमान (Mohammed Salman) पूल गेम (Pool Game) का संचालन करते हैं। हमले से पहले उनके भांजे साद को आबिद (Abid) नामक युवक ने किसी बात पर गालियां दी थीं। इसकी जानकारी मिलने पर मोहम्मद सलमान ने रात करीब सवा 12 बजे रास्ते में मिले आबिद को समझाने की कोशिश की थी। इस बात पर आबिद ने अपने साथियों कुर्बान उर्फ बूंदा, जुबेर, रेहान, जुनेद उर्फ जुन्नू और सलमान उर्फ सल्लू के साथ मिलकर मामा-भांजे पर हमला कर दिया। आरोपियों ने दोनों के साथ हाथ-मुक्कों और पत्थरों से मारपीट की। इसी दौरान आबिद ने साद के गले पर चाकू (Knife) से वार किया। भांजे को बचाने मोहम्मद सलमान ने हाथ आगे कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गौतम नगर थाना पुलिस ने प्रकरण 662/26 दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि कुछ आरोपियों के खिलाफ पहले से प्रकरण दर्ज हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।