Bhopal Kidnapping News: कोर्ट में फीस जमा करने का बोलकर साढ़े आठ हजार रुपए भी छीने

भोपाल। मोपेड से एक युवक को अगवा कर लिया गया। इसके बाद उसको पांच लोगों ने बुरी तरह से मारपीट कर दी। यह घटना भोपाल (Bhopal Kidnapping News) शहर के अशोका गार्डन इलाके की है। आरोपियों में शामिल एक व्यक्ति ने कोर्ट की फीस जमा करने के नाम पर उसके जेब में रखे साढ़े आठ हजार रुपए भी छीन लिए। पुलिस ने मारपीट, अगवा करने के अलावा लूट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुराने विवाद के चलते घटना को दिया अंजाम
अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार सेमरा कलां निवासी 19 वर्षीय अंकित गिरी गोस्वामी (Ankit Giri Goswami) निजी काम करते हैं। वह 22 अक्टूबर को मारपीट के एक पुराने मामले में पेशी में शामिल होकर रैपिडो से घर लौट रहे थे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे औद्योगिक क्षेत्र स्थित इमली माता मंदिर के पास दोस्त कार्तिक और अन्ना मिल गए। वह खड़े होकर दोनों से बातचीत कर रहा था। तभी मोपेड (Moped) पर सवार अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) और मोहित पवार (Mohit Pawar) आ गए। वहां दोनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद दोनों आरोपी अंकित गिरी गोस्वामी को जबरिया अपने वाहन में बैठाकर स्टेशन बजरिया क्षेत्र में सेमरा मंडी के पास अनुपम कस्तूरी कॉलोनी (Anupam Kasturi Colony) ले गए। वहां आरोपी अभिषेक और मोहित ने अपने साथी विशाल, मोहित नाथ और नमन को भी बुला लिया। इसके बाद पांचों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और वकील को देने के लिए जेब में रखे साढ़े आठ हजार रुपए छीन लिए। पुलिस ने बताया कि अंकित और आरोपी पक्ष के बीच पुराना विवाद भी चल रहा है। तीन सप्ताह पूर्व भी आरोपी पक्ष ने अंकित और उसके दो साथियों के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज कराया था। पुलिस के मुताबिक, इसी विवाद के चलते आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। शिकायत के आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला 638/26 दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।