Bhopal News: खेलने के लिए बनाया झूला बन गया उसकी मौत का सामान

Share

Bhopal News: गले में फंदा बना तो छोटी बहन ने माता-पिता से मांगी मदद,परिवार कुछ करता उससे पहले उड़ गए प्राणपखेरु

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—टीसीआई

भोपाल। बच्चे के लिए खेलने बांधा रस्सी का झूला उसकी मौत का सामान बन गया। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के छोला मंदिर इलाके की है। उसके साथ मौजूद छोटी बहन ने परिजनों से मदद मांगी। वे पहुंचकर कुछ कर पाते उससे पहले बालक के प्राणपखेरु उड़ चुके थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

झूले की रस्सी गले में उलझने से हुआ हादसा

छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार इस मार्मिक हादसे में तेजस्वी नामदेव पिता लवकुमार नामदेव उम्र दस साल की जान चली गई। वह चंदन नगर (Chandan Nagar) में परिवार के साथ रहता था। उसके पिता मजदूरी करते हैं, जबकि मां घर के सामने एक कारखाने में काम करने जाती है। तेजस्वी नामदेव (Tejasvi namdev) पांचवीं कक्षा में पढ़ता था। परिवार में उसकी छह साल की छोटी बहन भी है। घटना 21 अक्टूबर की दोपहर उस वक्त हुई जब माता-पिता काम पर गए थे। आसपास रिश्तेदारों के भरोसे बच्चे घर में बने रस्सी के झूले से खेल रहे थे। खेलते समय तेजस्वी के गले में रस्सी अचानक उलझ गई और वह फंदा बन कई। उसका दम घुटने लगा तो यह देखकर छोटी बहन घबराई और जोर-जोर से शोर मचाने लगी। आवाज सुनकर घर के नजदीक कारखाने से निकलकर मां और रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्चे को रस्सी से निकाला और बिना देर किए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में तेजस्वी का उपचार किया जा रहा था, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हो सका। 22 अक्टूबर की सुबह करीब नौ बजे उसने दम तोड़ दिया। छोला मंदिर थाना पुलिस ने मर्ग 87/26 कायम कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मेडिकल संचालक के भाई ने किया बलात्कार

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!