Bhopal News: कर्नाटका एक्सप्रेस से फिकाकर एक व्यक्ति की मौत, उसी कोच में सो रहे भाई को नहीं लगी खबर

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद और कोहेफिजा थाना क्षेत्र की है। मिसरोद पुलिस को रेलवे पटरी पर लाश मिली है। जबकि बड़े तालाब के भीतर कोहेफिजा पुलिस को करीब तीन दिन पुराना शव मिला है।
चलती ट्रेन से फिका गया था
मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार 21 अक्टूबर की सुबह लगभग नौ बजे रेलवे ट्रैक (Railway Track) पर एक व्यक्ति का शव मिला। उसके पास एक आधार कार्ड था। जिसकी मदद से पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क किया। शव की पहचान प्रभु यादव (Prabhu Yadav) पिता लल्लन यादव उम्र 30 साल के रुप में हुई। वह बिहार(Bihar) के गोपाल गंज (Gopal Ganj) जिले का रहने वाला है। वह आंध्र प्रदेश स्थित गुंतकल जंक्शन से बिहार जाने के लिए सवार हुआ था। उसके साथ ट्रेन (Train) में भाई बबलू यादव (Bablu Yadav) भी था। दोनों भाई को इटारसी में ट्रेन बदलना थी। लेकिन, नींद लगने के कारण ऐसा नहीं हो सका। वह कर्नाटका एक्सप्रेस (Karnataka Express) के कोच से मिसरोद स्टेशन के नजदीक गेट पर खड़ा होकर आने वाले स्टेशन को देख रहा था। तभी वह झटका लगने के कारण चलती ट्रेन से फिका गया। उसके भाई की बीना जंक्शन में नींद खुली तो उसने काफी तलाशा। इसके बाद वह अपने घर पहुंच गया। बिहार से परिजनों के आने पर 22 अक्टूबर को प्रभु यादव का पीएम कराया गया। मिसरोद थाना पुलिस ने मर्ग 66/26 कायम कर लिया है। इधर, कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस को 21 अक्टूबर की दोपहर लगभग एक बजे एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस को शव करबला के आगे कोहेफिजा चौराहे के नजदीक मिला है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। लाश करीब तीन दिन पुरानी है। वह पानी में लगातार रहने के कारण चेहरा फूल गया है जिस कारण वह पहचानने योग्य नहीं हैं। शव पुरुष का है जिसकी उम्र 35 से 40 साल के बीच है। पुरुष ने बरमुंडा पहन रखा है। कोहेफिजा थाना पुलिस ने मर्ग 38/26 कायम कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।