Bhopal News: दो युवकों पर लाठी-डंडे और चाकू बरसाकर जानलेवा हमला

Share

Bhopal News: शराब पीने के लिए मांग रहे थे रंगदारी, दो थानों में दर्ज हुए मामले के आरोपी फरार

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजधानी के दो स्थानों पर हुए विवाद के बाद दो युवकों पर लाठी-डंडे और चाकू बरसाकर जानलेवा हमला कर दिया गया। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा और कोहेफिजा थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने प्रकरण तो दर्ज कर लिया है लेकिन आरोपी अभी नहीं मिल सके हैं।

बाइक को रोकने को लेकर हुआ विवाद

निशातपुरा (Nishatpura) पुलिस के अनुसार मंडी चौकी के शांति नगर (Shanti Nagar) में 20—21 अक्टूबर की दरमियानी रात शराब पीने के लिए रंगदारी दिखाया गया। हमले में शांति नगर निवासी 21 वर्षीय आकाश रजक (Akash Rajak)  घायल है। वे प्रायवेट काम करते हैं। उन्हें रात करीब डेढ़ बजे शोर सुनाई दिया। वे बाहर निकले तो अजीत यादव (Ajeet Yadav) और बंटी उसके बड़े भाई शुभम रजक (Shubham Rajak) के साथ मारपीट कर रहे थे। दोनों उससे शराब पीने के लिए रुपये मांग रहे थे। भाई को बचाने पड़ोसी अजय को आवाज लगाई। इसके बाद दोनों आरोपी भाग गए। इधर, कोहेफिजा (Kohefiza) में दुर्गा झांकी विसर्जन के लिए निकलने को लेकर विवाद हो गया। हमले में चाकू (Knife) का वार पेट पर लगा है। हमलावरों की संख्या तीन पता चली है। घटना बरेला गांव में हुई। जिसमें 18 वर्षीय आर्यन परते (Aryan Parte) घायल है। घटना के वक्त वह साथी अजय मालवीय (Ajay Malviya) के साथ बाइक (Bike) से झांकी के आगे चल रहे थे। बरेला गांव स्थित शराब दुकान के सामने गलत दिशा से आई बाइक सवार अरुण, संदीप और अमन को उसने रोकने की कोशिश की थी। इसी बात पर गाली-गलौज के बाद नौबत मारपीट में आ गई। पुलिस ने दोनों मामलों में हत्या के प्रयास का प्रकरण 767-1103/26 दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News : ढ़ाई लाख रुपए का माल चोरी

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!