Bhopal News: अरेरा कॉलोनी के सूने मकान का ताला चोरों ने चटकाया

Share

Bhopal News: मुंबई से लौटे इंजीनियर परिवार के घर से जेवर-नकदी बदमाशों ने समेटी

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। शहर की पॉश अरेरा कॉलोनी के सूने मकान का ताला चोरों ने चटका दिया। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की हबीबगंज थाना पुलिस कर रही है। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत अभी नहीं बताई है। लेकिन, चोरी गया माल लाखों रुपए का बताया जा रहा है।

अलमारियों के ताले तोड़कर निकाले जेवरात

हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार वारदात अरेरा कॉलोनी (Arera Colony) के ई-7 में हुई। मकान विनीत श्रीवास्तव (Vineet Shrivastav) का है जो कि बेंगलुरु में इंजीनियर (Engineer ) हैं। वह 3 अक्टूबर को अपने माता-पिता के साथ मुंबई घूमने गए थे। सूना मकान मिलने पर 13 अक्टूबर को दोपहर करीब एक बजे बदमाश वहां पहुंचे। उन्होंने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद कमरों में रखी अलमारियों के ताले तोड़कर उनमें रखी नकदी और कीमती आभूषण समेट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से निकल गए। अलमारियों से जेवर व नकदी गायब थी। इसके बाद विनीत श्रीवास्तव ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस अब घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है, ताकि बदमाशों के आने-जाने के रास्ते और उनकी पहचान के संबंध में सुराग मिल सकें। हबीबगंज थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। फिलहाल चोरी गए सामान की कुल कीमत का आकलन और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दवा समझकर गटक लिया महिला ने जहर 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!