Bhopal Fraud News: पुलिस अधिकारी बनकर लैब तकनीशियन को ब्लैकमेल किया

Share

Bhopal Fraud News: मोबाइल में अश्लील फिल्म देखने पर कार्रवाई का डर दिखाकर पैंसा ऐंठा

Bhopal Fraud News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। पुलिस अधिकारी बनकर जालसाजों ने एक अस्पताल के लैब तकनीशियन से पैंसा ऐंठ लिया। मामले की जांच भोपाल सायबर क्राइम ने की है। इसके बाद केस डायरी भोपाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड थाने को भेजी गई है। आरोपियों ने पुलिस के अलावा नकली मजिस्ट्रेट भी वीडियो कॉल में दिखाया था।

पोर्न मूवी देखने पर कार्रवाई करने का डर दिखाया

कोलार (Kolar Road) रोड थाना पुलिस के अनुसार बांसखेड़ी स्थित सुमित्रा परिसर (Sumitra Prisar) के नजदीक 26 वर्षीय सुनील सोनार्थ (Sunil Sonarth) रहते हैं। वे लैब तकनीशियन का काम करते हैं। उनके पास तीन दिन पहले फोन आया था। आरोपियों ने दिल्ली पुलिस का अधिकारी बनकर उनसे बातचीत की थी। उन्होंने पीड़ित को पोर्न मूवी देखने पर कार्रवाई करने का आरोप लगाया। पीड़ित का नाबालिग भांजा है। उन्हें शक हुआ कि ऐसा गलती से उनके भांजे ने कर लिया है। इसलिए मामला सुलझाने का बोलते हुए उन्होंने प्रस्ताव रखा। इसके बाद पुलिस बने आरोपियों ने कोर्ट के समक्ष पेशी में उपस्थित होने और जुर्माने भरने के नाम पर उससे 50 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए थे। कोलार रोड थाना पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण 697/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Fraud News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

री कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बड़े तालाब में मिला शव
Don`t copy text!