Bhopal News: वृद्ध पिता को सिर पर फावड़ा मारकर जख्मी किया

Share

Bhopal News: शराब पीने की बुरी लत के चलते घर में हुई थी कलह,हमीदिया अस्पताल में जांच के लिए पांच सौ रुपए का नहीं था शुल्क

Bhopal News
थाना कमला नगर—फाइल फोटो

भोपाल। वृद्ध पिता को उसके ही बेटे ने फावड़ा मारकर बुरी तरह से लहुलूहान कर दिया। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के कमला नगर इलाके का है। विवाद शराब पीने की बात को लेकर शुरु हुआ था। पुलिस ने ही वृद्ध का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। जिसमें पांच सौ रुपए का शुल्क नहीं होने के कारण वह सिर में आई चोट का परीक्षण नहीं करा सका।

सिर में आई गंभीर चोट

कमला नगर (Kamla Nagar) थाना पुलिस के अनुसार हमले में रघुनाथ चावला पिता गजा चावला उर्फ गजराज सिंह बंजारा उम्र 65 साल है। वह शबरी नगर (Shabri Nagar) बस्ती में रहता है। हमले की घटना 17 अक्टूबर की सुबह हुई थी। रघुनाथ चावला (Raghunath Chawla) मजदूरी करता है और शराब पीने का आदी है। उसी बात को लेकर 19 वर्षीय बेटे शनि बंजारा (Sani Banjara) ने गाली-गलौज करते हुए तंज मारा कि उसके पास शराब पीने के लिए पैसा हैं। यह बोलने पर पिता बोला कि वह अपने पैसों से पी रहा है। इसी बात को लेकर पिता-पुत्र में विवाद शुरु हुआ तो आरोपी बेटे ने फावड़ा उठाकर पिता के सिर पर मार दिया। वह लहुलूहान हालत में कमला नगर थाने पहुंचा। वहां से पुलिस जेपी अस्पताल (JP Hospital) लेकर उसे पहुंची तो चिकित्सकों ने प्रकरण को गंभीर बताकर हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) भेज दिया। वहां चिकित्सकों ने सिर में टांके लगाने के बाद एमआरआई बाजार से कराने के लिए लिखा। जिसकी रकम नहीं होने पर उसने पुलिस को लिखकर कहा कि उसके पास पैसा नहीं हैं। हालांकि कमला नगर थाना पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज करके लहुलूहान करने का प्रकरण 500/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cop News: पुलिस कमिश्नर ने दस बदमाशों के जिलाबदर आदेश की फाइल पर हस्ताक्षर किए

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!