Bhopal News: चोरी करने घर में घुसी महिला को दबोचा

Share

Bhopal News: कारोबारी के परिवार ने पुलिस को बुलाकर सौंपा,घर की चाबी और नकदी भी बरामद

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। कारोबारी के घर चोरी करने घुसी एक महिला को दबोचा गया है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा इलाके का है। उसके कब्जे से नकदी के अलावा घर की चाबी भी मिली है। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। उससे पूर्व में दर्ज मामलों के संबंध में भी पड़ताल की जा रही है।

कब्जे से मिली अलमारी की चाबी

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार बाबू यादव पिता बलवंत सिंह यादव उम्र 34 साल कारोबारी है। उनकी लालघाटी पर चाय की दुकान हैं। उनका निवास लालघाटी (Lalghati) स्थित बरेला गांव में हैं। घर पर बाबू यादव (Babu Yadav)  के माता-पिता के अलावा वह स्वयं 18 अक्टूबर की दोपहर साढ़े तीन बजे टीवी देख रहे थे। तभी एक महिला भीतर के कमरे से निकलकर जाती हुई दिखाई दी। उसे देखकर हैरान हुए बाबू यादव ने आवाज देकर उसे रोकना चाहा तो वह भाग खड़ी हुई। यह देखकर उन्हें संदेह हुआ और घेराबंदी करके कॉलोनी के रहवासियों की मदद से उसे पकड़ा गया। उसने अपना नाम 40 वर्षीय रजिया शेख (Raziya Shaikh) बताया। वह ऐशबाग (Aishbag) थाना क्षेत्र स्थित जनता क्वार्टर में रहती हैं। पुलिस को मौके पर बुलाया गया। जिसमें तलाशी लेने के बाद उसके कब्जे से अलमारी की चाबी के अलावा पांच सौ रुपए निकले। यह रकम घर में सो रहे वृद्ध बलवंत सिंह यादव (Balwant Singh Yadav) की पेंट से महिला ने निकाले थे। कोहेफिजा थाना पुलिस ने प्रकरण 760/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Rani Kamlapati GRP News: पंद्रह लाख रुपए के जेवरात से भरा पर्स चोरी

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!