Bhopal Kidnapping News: होटल, पब में सक्रिय होकर ग्राहकों को फंसाने का गिरोह करता है काम,मुख्य आरोपी की तलाश में ग्वालियर पहुंची टीम

भोपाल। चार दिन पहले अपहरण करके मारपीट करने के मामले में कई चौंका देने वाली जानकारियां सामने आ रही है। यह घटना भोपाल शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस को लेन-देन के विवाद का पता चला है। यह रकम होटल पब में काम करने वाले कर्मचारियों को जोड़े रखने के लिए दी गई थी। रकम लेने के बाद काम दूसरे के लिए करने पर विवाद की स्थिति निर्मित हुई थी। पुलिस को इस मामले में दिल्ली से संचालित गिरोह के संबंध का पता चल रहा है।
मारपीट करने के बाद जबरन कार में बैठाकर ले गये थे
गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार दो कारों में सवार होकर पहुंचे बदमाशों ने गांधीनगर क्षेत्र में किराए के मकान पर धावा बोला था। यहां से लोगों के साथ मारपीट करने के बाद दो युवतियों और छह युवकों को जबरन कार (Car) में बैठाकर ले जाया गया था। इसके बाद बंधकों के एक दोस्त को क्यूआर कोड भेजकर 10 लाख रुपए जमा करने का दबाव बनाया गया। इस मामले में अयोध्या नगर और पिपलानी इलाके में घेराबंदी कर दोनों कारों को रोका गया था। पुलिस ने अपहरण, मारपीट और फिरौती मांगने के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों राधे सोनी (Radhe Soni), बालेंद्र भरदेलिया (Balendra Bhardeliya) और अमन सिंह राजपूत (Aman Singh Rajput) को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी प्रियांशु सहित चार अन्य की तलाश अभी भी जारी है। फरार आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। पुलिस घटनास्थल और आरोपियों के संभावित मार्गों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही सर्विलांस की मदद से उनकी लोकेशन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रियांशु (Priyanshu) मूलत: ग्वालियर (Gwalior) का रहने वाला है। वह पहले दिल्ली में रहते हुए पब होटल में महिलाओं को उपलब्ध कराकर बड़े घरों के लड़कों को खर्चा कराने का काम करता था। लड़कियों की सेवा के बदले में हर चीज का पैसा तीन गुना लिया जाता था। यह रकम होटल संचालक के अलावा कर्मचारियों के बीच में बांटी जाती थी। इसी रकम को लेकर विवाद की बात पुलिस को पता चली है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।