Bhopal News: कर्ज से तनावग्रस्त व्यापारी समेत तीन व्यक्तियों ने की आत्महत्या

Share

Bhopal News: पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे, जांच के बाद मामलों में संदेहियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान व्यापारी समेत तीन व्यक्तियों ने आत्महत्या की है। घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के टीटी नगर, पिपलानी और अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में अलग-अलग कारण पता चले हैं। जिसके संबंध में भौतिक सबूत जुटाकर मामले में संदेहियों के खिलाफ कार्रवाई की रणनीति पर पुलिस विभाग चिंतन कर रहा है।

अपनी मर्जी से आत्महत्या करने का मिला वीडियो

टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस के अनुसार पंचशील नगर में रहने वाले 30 वर्षीय गणेश बद्रेडिया (Ganesh Badrediya) का शव फांसी के फंदे पर पर 19 अक्टूबर की सुबह लटका मिला। वह मजदूरी करता था। इसके अलावा उसको शराब पीने की भी बुरी लत थी। जिस कारण उसका पत्नी के साथ अक्सर विवाद होता था। 18 अक्टूबर की रात भी उसी कारण कलह हुई थी। पुलिस को जांच में पता चला है कि उसने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद एक बच्चा भी है। इसके अलावा उसकी पत्नी गर्भवती भी है। टीटी नगर थाना पुलिस ने मर्ग 52/26 कायम कर लिया है। इधर, पिपलानी (Piplani) थाना क्षेत्र स्थित भेल गेट पांच नंबर के पास 18 अक्टूबर की सुबह 42 वर्षीय प्रदीप परिहार (Pradeep Parihar) का शव बरगद के पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। वह कल्पना नगर में रहते थे और 17 अक्टूबर की शाम से लापता भी थे। उनकी आनंद नगर (Anand Nagar) में जूतो-चप्पलों की दुकान भी थी। मौके पर जहर की दो पुड़िया भी पुलिस को मिली है। पिपलानी पुलिस को प्रारंभिक जांच में मोबाइल (Mobile) से एक वीडियो (Video) मिला है। उसमें वह अपनी मर्जी से आत्महत्या की बात बोल रहे हैं। उन्होंने व्यवसाय के लिए बाजार से भारी कर्ज लिया था। जिसके भुगतान को लेकर उनके दबाव में रहने की बात सामने आई है। पिपलानी थाना पुलिस ने मर्ग 86/26 कायम कर लिया है। इधर, अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) थाना क्षेत्र स्थित कृष्णा धाम कॉलोनी (Krishna Dham Colony) में एक युवक ने फांसी लगाई है। शव की पहचान 20 वर्षीय सुभाष अहिरवार (Subhash Ahirwar) के रुप में हुई। वह मूलत: सागर (Sagar) जिले में रहते थे। पुलिस ने जांच के लिए सुभाष अहिरवार का मोबाइल जब्त भी किया है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की बात भी पता चली है। अयोध्या नगर थाना पुलिस ने मर्ग 27/26 कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल कॉल डिटेल के अलावा परिजनों के बयान के बाद आत्महत्या की ठोस वजह सामने आ सकेगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दो महीने बाद बजनी थी शहनाईयां

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!