Bhopal News: एमडी मादक पदार्थ मामले में दो अन्य आरोपी गिरफ्तार

Share

Bhopal News: तीन दिन पहले क्राइम ब्रांच ने जिला अदालत के पास से किया था आरोपी को गिरफ्तार

Bhopal News
क्राइम ब्रांच थाना— जिला भोपाल— फाइल फोटो।

भोपाल। जिला अदालत के पिछले गेट के पास से एमडी (मेफेड्रोन) के साथ पकड़ाए युवक के मामले में दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। इस मामले की जांच भोपाल क्राइम ब्रांच (Bhopal News) कर रही है। इसके साथ अभी तक गिरफ्तार आरोपियों की संख्या तीन हो गई है।

शहर के नामचीन पब और लाउंज में बैठते थे आरोपी

जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी जहांगीराबाद (Jahangirabad) निवासी मुकुल ढोलपुरे (Mukul Dholpure) को 16—17 अक्टूबर की रात हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। उसको दो दिन की रिमांड पर लिया गया था। आरोपी के कब्जे से एक लाख रुपए कीमत की चार ग्राम एमडी मादक पदार्थ (MD Drugs) बरामद हुआ था। जिसके संबंध में दिव्यांशु नाम के युवक का पता चला था। उसको हिरासत में लेकर हुई पूछताछ में मुकुल ने दिल्ली (Delhi) में रहने वाले एक स्मगलर के जरिए एमडी हासिल करने और भोपाल में उसकी सप्लाई करने की बात स्वीकारी है। यह सारी खेप नाइजीरियाई नागरिक से मिलती थी। शहर में इसे खपाने के लिए दिव्यांशु व रितिक बाथम (Ritik Batham) को कमीशन मिलता था। पुलिस आरोपियों के संपर्कों और सप्लाई नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। जांच में यह जानकारी भी सामने आई है कि आरोपी शहर के नामचीन पब और लाउंज में बैठते थे। हालांकि, इन स्थानों की भूमिका को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सैलून संचालक से मोपेड मांगकर चंपत 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!