Bhopal Fraud News: जूते-चप्पल की कंपनी के नाम पर साझेदार इंफ्राटेक की जमीन हथियाने की कोशिश

Share

Bhopal Fraud News: बिल्डर के कार्यालय में नौकरी करने वाले व्यक्ति ने रची साजिश, भाजपा नेता समेत दो व्यक्तियों को 70 लाख रुपए में बेची जमीन

Bhopal Fraud News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजधानी में एक व्यक्ति ने सुनियोजित तरीके से इंफ्रोटेक कंपनी की जमीन को हथियाने जूते-चप्पल खरीदने-बेचने की कंपनी बनाकर गहरी साजिश रची। मुख्य आरोपी साझेदार फर्म में ही एक प्रतिनिधि बना। इस मामले में भोपाल (Bhopal Fraud News) शहर की निशातपुरा थाना पुलिस ने जांच के बाद जालसाजी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। प्रकरण में एक भाजपा नेता समेत दो आरोपियों की भूमिका को लेकर पुलिस ने अभी खुलासा नहीं किया है।

इस तरह बनाई योजना

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार इस संबंध में अखिलेंद्र जैन पिता आदेश चंद्र जैन ने तीन महीना पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करके शिकायत दर्ज कराई थी। वे बरखेड़ी के सौभाग्य रत्न कॉलोनी (Saubhagya Ratna Colony) में रहते हैं। अखिलेंद्र जैन (Akhilendra Jain) की 2010 से भागीदारी संस्था श्री सिद्धी विनायक इंफ्राटेक (Shri Siddhi Vinayak Infratech) नाम से संचालित हैं। उनके साथ कारोबार में विष्णु विलास होटल (Vishnu Vilas Hotel) के संचालक बंधु सत्येन्द्र शुक्ला (Satyendra Shukla) और शैलेंद्र शुक्ला (Shailendra Shukla) हैं। संस्था ने अगस्त, 2010 में ग्राम पलासी में 0.40 हेक्टेअर जमीन खरीदी थी। इस जमीन पर भूखंड बनाकर बेचने की रणनीति के तहत यह सौदा हुआ था। इसमें सत्येंद्र शुक्ला और शैलेंद्र शुक्ला को 50 प्रतिशत और अखिलेंद्र जैन को 50 प्रतिशत भागीदार थे। जैन ने अपनी संस्था का काम देखने के लिए राजेश धौलपुरे (Rajesh Dholpure) को अपने यहां रखा था। वह 2007 से 2015 तक काम करता रहा। उसकी संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए उसे 2019 में निकाल दिया गया। इस बात से आहत राजेश धौलपुरे ने जालसाजी करने की व्यूह रचना बनाई। उसे जैन ने कंपनी की तरफ से प्रतिनिधि बनाया था। इसके अलावा लाभांश होने पर जैन के हिस्से में मिलने वाले मुनाफे में से तीन प्रतिशत का लाभांश देने की अनुबंध भी किया था। आरोपी राजेश धौलपुरे ने जैन की जमीन सिर्फ 70 लाख रुपए में मई, 2025 में बेच दी। यह बात शुक्ला बंधुओं को पता चली तो उन्होंने जैन पर दबाव बनाया। जिसके बाद पता चला कि राजेश धौलपुरे ने फर्म के अंग्रेजी में लिखे नाम में शब्द बदलकर यह फर्जीवाड़ा किया। उसने 2025 में ही जैन की भागीदारी संस्था के मेल खाते नाम का इस्तेमाल करते हुए बैंक खाता, पैन कार्ड समेत अन्य दस्तावेज बनाए। कार्य के प्रयोजन में जूते-चप्पल खरीदने का खुलासा किया। इसके अलावा जिस खाते में 70 लाख रुपए जमा हुए वह निकाल भी लिए गए। उसने जमीन एलएम होटल (LM Hotel) के मालिक संजय साहू (Sanjay Sahu) और भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजेश सिंह राजपूत (BJP Mandal President Brajesh Singh Rajput) को बेची थी। इस फर्जीवाड़े का पता चलने पर जैन ने सबसे पहले कोहेफिजा (Kohefiza) थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। वहां हुई जांच के बाद पुलिस ने रिपोर्ट में बताया कि घटना स्थल उनके थाना क्षेत्र का नहीं है। इसलिए केस डायरी निशातपुरा थाने को भेजी गई थी। जिसमें जांच के बाद पुलिस ने 10 अक्टूबर को जालसाजी का प्रकरण 1033/26 दर्ज कर लिया। इस प्रकरण में आरोपी अभी राजेश धौलपुरे को बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि अन्य दो आरोपियों की भूमिका को लेकर बैंक दस्तावेज समेत अन्य कागजातों की छानबीन की जा रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cop News: अधूरे बल के साथ अगले सप्ताह खुलेगा कजलीखेड़ा थाना

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Fraud News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!