Bhopal News: गिरवी वाहन बिना रकम उठा ले जाने पर हमला और वाहनों में की गई तोड़फोड़

भोपाल। राजधानी में चाकू से वार करके हमला करने की तीन घटनाएं हुई हैं। यह मामले भोपाल (Bhopal News) शहर के तलैया, शाहजहांनाबाद और शाहपुरा इलाके में हुई है। जिसमें एक गिरवी वाहन बिना पैसा दिए उठा ले जाने पर हुए विवाद के बाद जमकर उपद्रव भी हुआ। इसमें वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई। पुलिस ने सभी मामलों में प्रकरण दर्ज कर लिए हैं।
ऑटो पार्किंग में रखते समय मोपेड से टकराने पर मचा बवाल
तलैया (Tallaiya) थाना पुलिस के अनुसार 23 वर्षीय मुजमिल कुरैशी (Mujmil Qureshi) चाकू (Knife) का वार लगने से जख्मी है। इस्लामपुरा में रहता और उसने पांच महीना पूर्व ऐशबाग (Aishbag) में रहने वाले उमर की मोटर साइकिल 25 हजार रुपए देकर गिरवी रखी थी। पांच दिन पहले वह उसे जबरिया उठा ले गया। इसकी शिकायत उसने परिजनों से कर दी थी। जिस कारण वह नाराज होकर 09—10 अक्टूबर की दरमियानी रात पौने तीन बजे अपने साथी साजिल और दो अन्य युवकों को लेकर पहुंचा। उसने मुजमिल कुरैशी को चाकू मारा। जिसे बचाने में उसका दोस्त हमजा बीच में आ गया। हमले में दोनों को चाकू के वार लगे हैं। तलैया थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर लिया है। इधर, चाकू मारकर हमला करने की दूसरी घटना शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) स्थित संजय नगर (Sanjay nagar) इलाके में हुई। हमले में 24 वर्षीय सलमान खान (Salman Khan) जख्मी है जो कि ऑटो (Auto) चलाता है। उसने पुलिस को बताया कि एक महीना पूर्व ऑटो पार्किंग में रखते वक्त अरहम की मोपेड का कांच टूट गया था। उस वक्त कांच नया लगाने पर सहमति हुई और सुलह हो गई। इसी बात को लेकर अरहम अपने साथ बिलाल के साथ पहुंचा। वह कांच टूटने के बदले में एक हजार रुपए मांगते हुए रंगदारी दिखाने लगा। विवाद के बाद आरोपियों ने हमला कर दिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
नाबालिग को चाकू मारकर जख्मी किया
वहीं तीसरी चाकूबाजी की घटना शाहपुरा (Shahpura) स्थित इंद्रा नगर (Indra Nagar) मल्टी में हुई। हमले में 15 वर्षीय जितेंद्र रोरिया (Jitendra Roriya) जख्मी है। वह एक ऑटो गैराज में मैकेनिक का काम करता है। उसने बताया कि 10 अक्टूबर की रात करीब साढ़े दस बजे बिजली घर के पास आरोपी नंदू, अक्कू और भैया मिले। वे शराब का सेवन कर रहे थे। उसे देखकर वह गाली-गलौज करने लगे तो उसने विरोध जताया। आरोपियों ने चाकू का वार गर्दन के पास मारा। पुलिस ने हमले में शामिल धु्रव को गिरफ्तार कर लिया है। वह अपहरण के एक अन्य मामले में वांछित था। बाकी अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास पुलिस की तरफ से किया जा रहा है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।