Bhopal News: लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले एक नाबालिग को पुलिस ने दबोचा

Share

Bhopal News: माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारी से छीना था मोबाइल, दो अन्य मोबाइल भी हुए बरामद

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाईन— टीसीआई

भोपाल। लिफ्ट देकर लूटपाट करने के एक मामले में नाबालिग को पुलिस ने दबोचा है। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कजलीखेड़ा इलाके में माध्यमिक शिक्षा मंडल के एक अधिकारी के साथ हुई थी। उनसे दो लोगों ने पहले लिफ्ट मांगी फिर उनका मोबाइल छीन लिया था। पुलिस को नाबालिग के कब्जे से दो अन्य मोबाइल भी मिले हैं।

मोबाइल और सोने-चांदी की अंगूठियां झपटकर भागे थे

कजलीखेड़ा (Kajlikheda) थाना पुलिस के अनुसार इस मामले में दूसरे आरोपी अर्जुन अहिरवार (Arjun Ahirwar) के नाम का पता चला है। घटना 5 अक्टूबर की रात लगभग सवा ग्यारह बजे हुई थी। थाने में शिकायत आईबीडी हॉलमार्क सिटी (IBD Hallmark City) निवासी 37 वर्षीय नरेश थपलियाल (Naresh Thapliyal) ने दर्ज कराई थी। वे माध्यमिक शिक्षा मंडल (Board Of Secondary Education) में सहायक ग्रेड-3 के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने विनीत कुंज (Vineetkunj) तिराहे से बाइक (Bike) सवार दो युवकों से लिफ्ट लेकर घर जा रहे थे। हालीक्रॉस चौराहे के पास आरोपियों ने उन्हें सेमरी रोड की तरफ ले गए। वहां उनके हाथ से आईफोन-15 प्रो, सैमसंग मोबाइल (Mobile) और सोने-चांदी की अंगूठियां झपटकर फरार हो गए। पीड़ित के मुताबिक छीने गए सामान की कीमत करीब 60 से 65 हजार रुपये थी। कजलीखेड़ा ​थाना पुलिस ने नाबालिग को बोरदा जोड़ के पास दबोचा है। पुलिस नाबालिग के कब्जे से बरामद दो अन्य मोबाइल को लेकर अभी खुलासा नहीं कर सकी है। पुलिस का कहना है कि अभी उनकी रिपोर्ट पता नहीं चली है। जिसके संबंध में फरार आरोपी अर्जुन अहिरवार से पूछताछ के बाद ही सुराग मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सड़क दुर्घटना में मिस्त्री की मौत

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!