Bhopal News: तीन बाइक चोरी करना कबूला, ढ़ाई लाख रुपए के वाहन बरामद

भोपाल। निगरानी बदमाश समेत दो व्यक्तियों को पुलिस ने दबोचा है। यह कार्रवाई भोपाल (Bhopal News) शहर की मिसरोद थाना पुलिस ने की है। जिनके कब्जे से पुलिस को तीन चोरी की मोटर साइकिल बरामद करने में सफलता मिली है। पुलिस ने उनकी कीमत ढ़ाई लाख रुपए बताई है।
वाहन चोरी मामले में पहले भी जा चुका है जेल
मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार 8 अक्टूबर को 11 मील के पास बाइक (Bike) सवार दो युवकों को रोका गया। उनकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हो रही थी। उनके पास मौजूद बाइकमें नंबर भी नहीं था। पूछताछ की गई तो पता चला कि वह बगली गांव से चोरी की गई थी। पूछताछ में दो अन्य वाहन चोरियों को भी आरोपियों ने कबूला। उसमें एक बाइक रेवाराम बारेला (Revaram Barela) की भी थी। वह बाइक एक महीना पूर्व चोरी हुई थी। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम 38 वर्षीय दौवतराम उर्फ मनोज उर्फ गोलू यादव और 21 वर्षीय तुलसीराम बताया। दोनों आरोपी रायसेन(Raisen) जिले के औबेदुल्लागंज (Abdullahganj) में रहते हैं। इसमें दौवतराम उर्फ मनोज उर्फ गोलू यादव (Daulatram@Manoj@Golu Yadav) शातिर बदमाश है। वह चौदह अन्य मामलों में पहले भी गिरफ्तार हो चुका है। अधिकतर मामले वाहन चोरियों से संबंधित हैं। वह कुछ महीना पूर्व ही जेल से भी रिहा हुआ है। उसे नर्मदापुरम पुलिस ने आखिरी बार गिरफ्तार किया था। इसके अलावा सीहोर पुलिस भी उसे कई बार गिरफ्तार कर चुकी है।
यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।