Bhopal News: तीन दिन बाद सीसीटीवी फुटेज देखने पर दर्ज किया गया प्रकरण

भोपाल। नकदी से भरा कारोबारी का बैग चोरी हो गया। उसमें भारी नकदी के अलावा दस्तावेज रखे थे। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बैरागढ़ इलाके की है। घटना की जांच तीन दिन तक करने के बाद पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज किया है।
दुकान के काउंटर पर रख दिया था बैग
बैरागढ़ (Bairagarh) थाना पुलिस के अनुसार पंकज नाथ पिता राजमल नाथ उम्र 30 साल भौंरी के पास खजूरी सड़क (Khajuri Sadak) में रहते हैं। वे महानगर बैंक (Mahanagar Bank) के लिए डेली पैसा कलेक्शन का काम करते हैं। चोरी की वारदात पंकज नाथ (Pankaj Nath) के साथ 25 सितंबर की दोपहर तीन बजे हुई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि खजूरी सड़क में उनके भाई देवांश नाथ (Devansh Nath) के साझेदारी में रेस्टोरेंट भी चलता है। उसके लिए सामान लेने के लिए वे पान मसाला दुकान पर ठहरे थे। उनके पास जो बैग (Bag) रखा था वह दुकान के काउंटर पर रख दिया। बैग के भीतर कलेक्शन की रकम 40, 600 रुपए के अलावा स्वयं की रकम 12 हजार रुपए भी थे। पुलिस को जांच में एक व्यक्ति सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा है जो बैग उठाकर भागता हुआ दिखाई दे रहा है। बैरागढ़ थाना पुलिस ने जांच के बाद 28 सितंबर को इस मामले में चोरी का प्रकरण 448/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।