Bhopal News: पारिवारिक कलह के चलते तनाव में रहने की बात सामने आई

भोपाल। लव मैरिज के तीन साल बाद एक व्यक्ति ने जहर गटक लिया। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के हबीबगंज थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि वह पारिवारिक कलह के चलते परेशान चल रहा था। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।
बेटी से मिलने न देने पर था दुखी
हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार घटना बारह नंबर के नजदीक मल्टी में हुई। यहां 25 वर्षीय सावन पचौरी (Sawan Pachori) रहते थे। वे प्लास्टिक इंजीनियरिंग का काम करते थे। करीब तीन साल पहले उन्होंने लव मैरिज की थी। बेटी के जन्म के बाद पति-पत्नी के बीच कलह होने लगी। जिस कारण पत्नी दो साल से अलग होकर रहने लगी। सावन पचौरी को बच्ची से बहुत ज्यादा लगाव था। उसका मुताबिक 22 सितंबर को दूसरा जन्म दिन था। उसने पत्नी से संपर्क करके घर आकर बेटी से मुलाकात कराने की याचना भी की थी। वह उसको लेकर नहीं आई तो अपने स्तर पर जाकर मुलाकात करने की कोशिश की थी। पत्नी ने उसको मुलाकात नहीं कराई। इसके बाद वह तनाव में रहने लगा था। उसने 25 सितंबर की शाम जहर गटका था। तबीयत बिगड़ने पर परिजन हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले गए थे। यहां इलाज के दौरान 27 सितंबर की सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी पत्नी और उसके परिवार का पक्ष मिलना बाकी है। फिलहाल मर्ग 60/26 कायम करके शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।