Bhopal News: अनंत चतुर्दशी पर रियायत अगले दिन आठ डीजे पर कार्रवाई

Share

Bhopal News: चल समारोह के दौरान हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष ने पुलिस को मंच से दी थी कार्रवाई करने पर झांकियां रोकने की चेतावनी

Bhopal  News
तलैया थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। राजधानी में कोलाहल अधिनियम के तहत वर्ष 2025 में तीन दर्जन से अधिक डीजे संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की थी। ऐसा इसलिए किया गया था क्योंकि डीजे के कारण भोपाल (Bhopal News) शहर के हबीबगंज इलाके में बारह साल के बालक की मौत हुई थी। इसलिए हिंदू उत्सव समिति की तरफ से अनंत चतुर्दशी वाले दिन डीजे संचालकों पर रियायत बरतने की मांग उठाई गई थी। पुलिस ने उस दिन कोई कार्रवाई नहीं की थी लेकिन, अगले दिन निकलने वाले डीजे के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

इन पर की गई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार तलैया (Tallaiya) थाना पुलिस ने 25—26 सितंबर की दरमियानी रात सेंट्रल लाइब्रेरी के पास एक डीजे वाहन के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसी तरह रात करीब डेढ़ बजे इतवारा चौराहे पर डीजे (DJ) वाहन क्रमांक एमपी-04-जेडक्यू-4942, रात करीब दो बजे सेंट्रल लाइब्रेरी के पास एमपी-04-जेडएस-5548 और तड़के करीब चार बजे मोती मस्जिद के पास डीजे लगे ट्रैक्टर पर कार्रवाई की गई। वहीं हनुमानगंज (Hanumanganj) थाना पुलिस ने 25 सितंबर की रात करीब साढ़े दस बजे सपना लॉज के पास छोला रोड पर पवार डीजे वाहन के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस ने भी प्रेम नगर (Prem Nagar) में रात करीब सवा ग्यारह बजे डीजे वाहन क्रमांक एमपी-13-जेडक्यू-7597 तथा करीब साढ़े ग्यारह बजे नारियलखेड़ा (Nariyalkheda) में डीजे वाहन के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार इन वाहनों के कारण चल समारोह के दौरान सड़क पर ट्रेफिक प्रभावित हुआ था और निर्धारित मानकों से अधिक आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। सभी मामलों में यातायात नियमों और मध्यप्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Murder Mystery Case: सिर कुचलकर महिला की हत्या, देवर पर शक

हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष को लेकर नाराजगी

इधर, डीजे (DJ) संचालकों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर हिंदू उत्सव समिति (Hindu Utsav Samiti) के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी (Chandra Shekhar Tiwari) की तरफ से मंच में खड़े होकर पुलिस को चेतावनी भी दी गई थी। उन्होंने कहा कि यदि किसी डीजे संचालक पर यह कार्रवाई हुई तो झांकी वहीं खड़ी हो जाएगी। यह बयान 24-25 सितंबर की दरमियानी रात वायरल हुआ था। उस दिन शहर के सात प्रमुख घाटों पर 25 हजार से अधिक मूर्तियों का विसर्जन हुआ था। लेकिन, कई स्थानों पर 26 सितंबर को भी झांकियां निकालकर विसर्जन घाट में पहुंची। वहीं पता चला है कि हिंदू संगठन की तरफ से पुराने शहर में एक दर्जन मंच की बजाय सिर्फ तीन स्वागत मंच बनने पर तिवारी के खिलाफ लोगों में नाराजगी है। दरअसल, पुराने शहर में कई जगहों पर मेट्रो (METRO) निर्माण के चलते यातायात बाधित होने की शंका के चलते पुलिस और प्रशासन ने यह व्यवस्था बनाई थी। लेकिन, चंद्रशेखर तिवारी इस फैसले के चलते कई लोगों के निशाने पर आ गए।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: एनआरआई कॉलेज के छात्र ने फांसी लगाई
Don`t copy text!