Bhopal News: बंसल अस्पताल में सिर की हुई थी सर्जरी, शव पीएम के बाद परिजनों को सौंपा

भोपाल। जेके अस्पताल के बाथरूम में गिरकर जख्मी वृद्ध की मौत हो गई। उन्हें परिजनों ने अस्वस्थ्य होने पर उपचार के लिए भर्ती कराया था। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड थाना क्षेत्र का है। सिर में अंदरुनी चोट होने के कारण उनका बंसल अस्पताल में सर्जरी भी परिजनों ने कराई थी। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
सिर में आई थी गंभीर चोट
कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार रमेश कुमार तिवारी पिता लक्ष्मीनारायण तिवारी उम्र 80 साल दानिश कुंज (Danish Kunj) -4 में रहते थे। वे लोक निर्माण विभाग से रिटायर्ड हुए थे। रमेश कुमार तिवारी (Ramesh Kumar Tiwari) के दो बेटे हैं। जिन्होंने पिता के अस्वस्थ्य होने पर जेके अस्पताल (JK Hospital) में भर्ती कराया था। वहां 10 सितंबर को अस्पताल के बाथरूम में गिरने के कारण सिर में चोट आई थी। उन्हें बंसल अस्पताल (Bansal Hospital) में ले जाया गया। यहां उनकी सर्जरी भी की गई। जिसका भारी भरकम बिल भी परिजनों ने भुगतान किया। इसके बावजूद उपचार के दौरान रमेश कुमार तिवारी की 23 सितंबर की शाम लगभग साढ़े चार बजे मौत हो गई। कोलार रोड थाना पुलिस ने मर्ग 61/26 कायम कर लिया है। मामले की जांच कर रहे एसआई कमल सिंह (SI Kamal Singh) ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। फिलहाल परिजन शोकाकुल होने के चलते ज्यादा पूछताछ नहीं की जा सकी है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।