Bhopal News: Company Representativ से नकदी झपटने वाला हुआ अरेस्ट

Share

Bhopal News: डेढ़ दर्जन से अधिक मामलों में हो चुका है गिरफ्तार, झपटमारी के दूसरे प्रकरण का आरोपी अभी भी नहीं मिला

Bhopal News
सांकेतिक चित्र, ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। झपटमारी की दो वारदातों में से एक घटना में शामिल युवक को भोपाल (Bhopal News) शहर की छोला मंदिर थाना पुलिस ने दबोच लिया है। उसके खिलाफ गौतम नगर समेत कई अन्य थानों में डेढ़ दर्जन मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस को अभी झपटमारी के दूसरे मामले का आरोपी अभी भी नहीं मिल सका है।

नकदी से भरा बैग छीना

छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार 12 सितंबर को विपिन दुबे (Vipin Dubey) से नकदी से भरा बैग (Bag) झपटमार ने छीन लिया था। बैग में करीब 40 हजार रुपए थे। जिसमें से पांच हजार सड़क पर झपटमारी के बाद भागते वक्त सड़क पर गिर भी गए थे। विपिन दुबे एक खाद्य निर्माता कंपनी में Representativ हैं। पुलिस ने इस मामले की पड़ताल के बाद आरोपी राहुल उर्फ केडी चौरसिया (Rahul@KD Chaurasiya) पिता महेश चौरसिया उम्र 20 साल को गिरफ्तार किया है। वह गौतम नगर (Gautam Nagar) स्थित अटल अक्षय नगर (Atal Akshay Nagar) में रहता है। उसे रेलवे पटरी किनारे से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया है। इसी थाना क्षेत्र में इटारसी (Itarsi) निवासी रेलवे अधिकारी अरुण कुमार सिंह (Arun Kumar Singh)  के साथ हुई झपटमारी की वारदात करने वाला आरोपी नहीं मिल सका है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Crime: आपका मोबाइल नंबर पासवर्ड है तो यह खतरा जान लीजिए

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!