Bhopal Cyber Fraud: न ओटीपी न किसी लिंक पर क्लिक किया फिर भी खाता हो गया खाली

Share

Bhopal Cyber Fraud: आईडीबीआई बैंक के ग्राहक के साथ हुआ फर्जीवाड़ा, एक महीने चली लंबी जांच के बाद जालसाजी का प्रकरण दर्ज

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। हैरान करने वाला एक जालसाजी का प्रकरण भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के टीटी नगर थाने में दर्ज हुआ है। जिसकी जांच एक महीने तक भोपाल सायबर क्राइम ने की थी। मामला आईडीबीआई बैंक के खाते से जुड़ा है। इस बैंक के एक ग्राहक के पास न किसी तरह की गुप्त कुंजी बताई गई और न ही किसी लिंक पर क्लिक किया गया। इसके बावजूद पैसा जमा करते ही खाते से रकम निकल गई।

एटीएम मशाीन में पैसा जमा करने के बाद खाता हुआ खाली

टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस के अनुसार राकेश निवारिया पिता अच्छेलाल निवारिया उम्र 54 साल दशहरा मैदान के नजदीक बाणगंगा में रहते हैं। वे मालवीय नगर(Malviya Nagar)  स्थित पीपुल्स अस्पताल (Peoples Hospital) में मानव संसाधनों को जुटाने का काम करते हैं। उन्होंने 12 अगस्त की शाम छह बजे टीटी नगर स्थित एटीएम (ATM) मशीन में जाकर 48 हजार रुपए जमा किए थे। इसके बाद उन्होंने कोई भी लेन-देन नहीं किया। राकेश निवारिया (Rakesh Narwariya) के खाते से 29 हजार रुपए निकले हैं। उन्होंने बैंक जाकर जानकारी जुटाई तो कोई सहयोग नहीं मिला। इस कारण उन्होंने सायबर क्राइम (Ctber Crime) में शिकायत दर्ज कराई। टीटी नगर पुलिस ने इस मामले में 14 सितंबर को जालसाजी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मुखबिरी के शक में मारपीट करके मोबाइल छीना

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!