Bhopal News: जमीन विवाद को लेकर किया गया था हमला, दो-दो हजार रुपए का था इनाम

भोपाल। जमीन विवाद को लेकर हुए हमले में फरार चल रहे चार आरोपियों को भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र की ईटखेड़ी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना साढ़े तीन महीना पूर्व हुई थी। जिसमें लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से वार करके दो भाईयों पर जानलेवा हमला किया गया था।
दो हजार का ईनाम भी घोषित था
ईटखेड़ी (Ithkhedi) थाना पुलिस के अनुसार भोपाल देहात एसपी पंकज कुमार पांडे (SP Pankaj Kumar Pandey) ने ने 2-2 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। घटना 26 मई को ग्राम हज्जामपुर में हुई थी। हमले में सचिन सिंह ठाकुर (Sachin Singh Thakur) और उनके भाई सुभाष ठाकुर (Subhash Thakur) जख्मी हुए थे। वारदात से पहले राजस्व विभाग ने पीड़ित परिवार को जमीन का कब्जा दिलाकर चली गई थी। जिसके बाद वे अपने जमीन की सीमा पर फेसिंग कर रहे थे। इसी मामले में आरोपी ज्ञान सिंह ठाकुर (Gyan Singh Thakur) उम्र 56 साल, लखन सिंह ठाकुर (Lakhan Singh Thakur) उम्र 40 साल, आशीष ठाकुर (Ashish Thakur) उम्र 23 साल और सुमित ठाकुर (Sumit Thakur) उम्र 25 साल फरार थे। इससे पहले पुलिस ने गुड्डी बाई (Guddi Bai) और वैशाली ठाकुर (Vaishali Thakur) को गिरफ्तार किया था।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।