Bhopal News: मिर्जापुर देख रहे ‘टिक्का’ ने इंटरवल में मचाया उपद्रव

Share

Bhopal News: सीट पर बैठने जा रहे मोबाइल कारोबारी को नहीं दे रहा था रास्ता,नौकरी हड़पने का आरोप लगाकर डंपर चालक को पीटा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। अपराधियों और मारधाड़ पर केंद्रीत चर्चित फिल्म मिर्जापुर के एक शो के दौरान उपद्रव हो गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद इलाके में स्थित ऑशिमा मॉल के सिनेपॉलिस मल्टीप्लेक्स में हुई। पीड़ित मोबाइल कारोबारी है जिसके साथ मारपीट हुई। मारपीट करने वाला टिक्का नाम का बदमाश है। इधर, रातीबड़ में एक व्यक्ति ने डंपर चालक को इसलिए पीट दिया क्योंकि वह उसकी जगह नौकरी पर काम करने आया था।

सीट पर बैठने को लेकर ​हुआ विवाद

मिसरोद (Misrod) पुलिस के अनुसार कुशल खनूजा पिता अनिल खनूजा उम्र 27 साल रायसेन (Raisen) जिले के औबेदुल्लागंज (Obedullaganj) में रहते हैं। उनकी मंडीदीप में मोबाइल (Mobile) दुकान है। वे 10 सितंबर की रात लगभग 11 बजे भाई लक्ष्य शर्मा (Lakshya Sharma) के साथ मिर्जापुर (Mirzapur) फिल्म देखने पहुंचे थे। कुशल खनूजा (Kushal Khanuja) जब अपनी सीट पर बैठने जा रहे थे वहां एक व्यक्ति बेतरतीब तरीके से बैठा था। उससे जगह मांगी गई तो वह अभद्रता करने लगा। वह नशे की हालत में भी था। कुशल खनूजा फिल्म के इंटरवल में शौचालय पहुंचे तो वही युवक उनके पीछे चला गया। वहां गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी गई। उसके साथ मौजूद नीरज और सूजल नाम लेकर हमला करने के लिए चाकू मांग रहा था। जबकि नीरज और सूजल उसको टिक्का (Tikka) बोलते हुए मामले को टालने बोल रहे थे। वह उस दिन बहन की शादी में व्यस्त होने के चलते थाने नहीं आया। पीड़ित 14 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचा। मिसरोद थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। इधर, रातीबड़ (Ratibarh) पुलिस ने मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है। थाने में शिकायत मुकेश मेश्राम पिता नंदलाल मेश्राम उम्र 34 साल ने दर्ज कराई है। वे ग्राम सरवर में रहते हैं। वे डंपर (Dumper) चलाने का काम करते हैं। उसके साथ 14 सितंबर को रुपेश नाम के व्यक्ति ने आकर जमकर मारपीट करते हुए धमकाया। उसका कहना था कि उसकी नौकरी मुकेश मेश्राम (Mukesh Meshram) के कारण चली गई। जबकि पीड़ित ने पुलिस को बताया कि रुपेश ने लापरवाही से डंपर चलाकर पलटा दिया था। जिस कारण डंपर मालिक ने उसको निकाल दिया था। आरोपी रुपेश ने बीच-बचाव करने आए पिता के अलावा पत्नी के साथ भी हाथापाई की है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नाबालिग को चाकू अड़ाकर लूटा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!