Bhopal News: एकतरफा प्यार में सनकी प्रेमी ने युवती के घर पेट्रोल बम फेंका

Share

Bhopal News: किचन में रखा हजारों रुपए का सामान जलकर राख, मोपेड में भी की गई तोड़फोड़, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। एकतरफा प्यार में सनकी प्रेमी ने एक युवती के घर पेट्रोल बम फेंककर आग लगा दी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के टीटी नगर इलाके की हैै। ऐसा करने से पहले उसने दोपहर में आकर युवती के मंगेतर को जान से मारने की धमकी देकर मोपेड में तोड़फोड़ कर दी थी। उस वक्त भी पुलिस को बुलाया गया जिसके बाद वह फरार हो गया था। पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

रिश्ता तय होने से नाराज था आरोपी

टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 24 साल है जो कि बाणगंगा बस्ती में रहती है। उसके पिता का निधन हो चुका है। उसकी परवरिश भाई ने की है। पीड़िता कुछ समय पूर्व ही रिश्ता तय हुआ है। जिसकी भनक आरोपी अरबाज उर्फ भैयू (Arbaj@Bhaiyu) को लग गई थी। इससे पहले वह उसका पीछा करके एकतरफा प्यार का इजहार करते हुए शादी करने की बात बोलता था। उसके रिश्ते को पीड़िता ठुकरा चुकी थी। लेकिन, वह 14 सितंबर की सुबह धमकाने पहुंच गया। पीड़िता ने फोन करके डायल-112 (Dial-112) को बुला लिया। वह उस वक्त तो चला गया। फिर वह फोन करके धमकाने लगा। उसी दिन शाम पांच बजे पीड़िता घर के बाहर अपनी भाभी के साथ खड़ी थी। वहां आरोपी अरबाज उर्फ भैयू आया। उसने पीड़िता के वाहन एमपी-04-वायबी-6801 में पत्थर बरसाकर तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद आरोपी ने पेट्रेाल बम (Petrol Bum) पीड़िता के घर में फेंक दिया। यह बम किचन के भीतर जाकर गिरा। जिस कारण घर में आग लग गई। आगजनी में किचन के भीतर रखे फ्रीज समेत अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। मौके पर फायर ब्रिगेड के अलावा पुलिसभी पहुंची। जिसके बाद टीटी नगर थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर सनकी प्रेमी के खिलाफ प्रकरण 792/26  दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: महिलाओं ने एक—दूसरे के बाल खींचकर धुना

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!