Bhopal News: सोने-चांदी के जेवरात नकदी समेत लाखों रुपए का माल बटोरा, घर के नजदीक खड़ी टबेरा कार भी चोरी

भोपाल। चोरी की दो वारदातें भोपाल शहर के छोला इलाके में हुई है। एक वारदात मकान का ताला तोड़कर की गई। जबकि दूसरी घटना (Bhopal News) में टबेरा कार को बदमाश उठा ले गए। पुलिस ने दोनों मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
मकान का ताला तोड़कर की वारदात
छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार मकान में हुई चोरी की वारदात ग्राम खेजड़ा में हुई। सयहां कमल मालवीय (Kamal Malviya) का परिवार रहता है। वे फर्नीचर बनाने का काम करते हैं। वृद्ध मां की तबीयत बिगड़ने पर वे पुष्पा नगर (Pushpa Nagar) स्थित अस्पताल गए थे। तभी चोरों ने मकान का ताला तोड़ दिया। चोर घर के भीतर से गोदरेज की अलमारी में रखे जेवरात तीन जोड़ी चांदी की पायल, एक मंगल सूत्र, दो जोड़ कान के बाले, तीन अंगूठी, एक सोने की चेन, बच्चों की हाय, पांच हजार रुपये नकदी और जरूरी दस्तावेजों से भरा बैग उठा ले गए। छोला मंदिर थाना पुलिस ने प्रकरण 844/26 दर्ज कर लिया है। इधर, लीलाधर कालोनी (Leeladhar Colony) भानपुर निवासी राजीव जैन (Rajeev Jain) की टबेरा कार (Tavera Car) चोरी हो गई। वे किराने की दुकान चलाते हैं। चोरी की वारदात 12 सितंबर को हुई थी। चोरी गई कार घर के पास रखी थी। पुलिस ने वाहन चोरी का मामला 845/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।