Bhopal News: शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, हुई मौत

Share

Bhopal News: दस दिन तक अस्पताल में चला इलाज, पीएम रिपोर्ट का इंतजार

Bhopal News
File Image

भोपाल। शराब पीने के बाद दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। यह दोनों घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र की है। पुलिस का कहना है कि मामला अभी संदिग्ध बना हुआ है। एक मामले में शराब पीने के बाद फांसी लगाई गई है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद उसमें जांच के बिंदु तय किए जाएंगे।

शराब बनी मौत का कारण

गोविंदपुरा (Govindpura) थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर (TI Awadhesh Singh Tomar) ने बताया कि विकास नगर (Vikas Nagar) बस्ती के नजदीक सिक्योरिटी लाइन भेल के जर्जर मकान में 51 वर्षीय द्वारिका राजपूत (Dwarika Rajput) रहते थे। वे मूलत: रायसेन (Raisen) जिले के बाडी में रहते हैं। वह मेहनत-मजदूरी करते थे। उन्होंने दस दिन पहले अत्याधिक मात्रा में शराब का सेवन करने के बाद घर पहुंचे थे। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी तो बेटे दीपक राजपूत (Deepak Rajput) ने हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान 08 सितंबर को उनकी मौत हो गई। शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत को लेकर पीएम करने वाले चिकित्सकों से थाना पुलिस ने कुछ बिंदुओं पर अभिमत देने के लिए बोला है। इसी तरह 09 सितंबर की सुबह विनोद केशकर पिता शिवभजन केशकर उम्र 36 साल ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। वे बरखेड़ा पठानी (Barkheda Pathani) स्थित श्याम नगर (Shyam Nagar) बस्ती में रहते थे। विनोद केशकर (Vinod Keshkar) भेल (BHEL) ठेकेदारी में मजदूरी करता था। उसे शराब पीने की बुरी लत थी। आत्महत्या की खबर पुलिस को उसके भाई प्रमोद कुमार केशकर (Pramod Kumar Keshkar)  ने दी थी। उसने पुलिस को बताया कि मृतक की पत्नी तीन साल पहले उसे छोड़ गई है। वह तभी से शराब पीने का आदी हो गया। विनोद केशकर 09 सितंबर की सुबह से ही भारी मात्रा में शराब का सेवन कर रहा था। गोविंदपुरा थाना पुलिस ने दोनों मौत के मामलों में मर्ग 38-39/26 कायम कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री ने कहा विष तो शिव पी लेते है, कमलनाथ बोले- ‘अब तो रोज पीना पड़ेगा’

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!