Bhopal Cyber Fraud: आईसीआईसीआई बैंक के खाते से निकली करीब एक लाख रुपए की रकम

भोपाल। ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) का चालान समझकर एक व्यक्ति को मोबाइल पर मिले एपीके फाइल को डाउनलोड करना महंगा साबित हो गया। भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर की बागसेवनिया पुलिस ने इस मामले में जालसाजी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। इससे पहले जांच भोपाल सायबर क्राइम ने की थी।
ई-चालान समझकर किया क्लिक
बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार ज्ञानेंद्र चतुर्वेदी पिता गजेंद्र चतुर्वेदी उम्र 33 साल कुंदन नगर बागमुगालिया में रहते हैं। वे टीटी (TT Nagar) नगर स्थित हेवल्स इंडिया लिमिटेड (Havells India Limited) कंपनी में नौकरी करते हैं। ज्ञानेंद्र चतुर्वेदी (Gyanendra Chaturvedi) के पास 20 अगस्त को एक एपीके फाइल (APK File) आई थी। जिसमें ई-चालान एम परिवहन लिखा हुआ था। उन्होंने उसे ट्रैफिक पुलिस का समझकर क्लिक कर लिया। जिसके बाद उनके आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) खाते से 95445 रुपए की रकम निकल गई। सायबर क्राइम (Cyber Crime) ने जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई है उसे फ्रीज कराया है। बैंकों ने लेन-देन से संबंधित जानकारी देरी से पहुंचाई। जिस कारण बागसेवनिया थाने में यह मामला 7 सितंबर को भेजा गया। बागसेवनिया थाना पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण 685/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।