Bhopal News: नाबालिग समेत तीन व्यक्तियों ने फांसी लगाई

Share

Bhopal News: पुलिस को नहीं मिले सुसाइड नोट, घटना को लेकर सामने आए पेंच

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान नाबालिग समेत तीन व्यक्तियों ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News)  शहर के जहांगीराबाद, कमला नगर और एमपी नगर थाना क्षेत्र की है। जिसमें प्राथमिक जांच में संदिग्ध परिस्थितियों की जानकारी सामने आई है। इसलिए पुलिस की तरफ से पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार किया जा रहा है।

गांजे की लग गई थी लत

जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना पुलिस के अनुसार कोलीपुरा में मुख्तार शेख (Mukhtar Shaikh) का परिवार रहता है। उनकी पहली पत्नी की मौत के बाद उन्होंने दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से बेटा 15 वर्षीय अरहान शेख (Arhan Shaikh) था। उसने कक्षा आठवीं तक पढ़ाई की है। उसका शव परिजनों ने 07 सितंबर की रात फांसी के फंदे पर लटका पाया। पिता ने घटना की जानकारी दी थी। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि अरहान शेख को गांजा (Ganja) पीने की बुरी लत लग गई थी। जिस कारण वह तनाव में रहता था। पुलिस गांजा उपलब्ध कराने वाले व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। जहांगीराबाद थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। इधर, कमला नगर (Kamla Nagar) स्थित प्रेमपुरा घाट के पास पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका मिला। शव की पहचान तनिष शाही पिता भरत शाही उम्र 30 साल के रुप में हुई। वह भोपाल एम्स अस्पताल (Bhopal AIIMS) में कैंटीन चलाने का काम करता था। तनिष शाही (Tanish Shahi) का परिवार मूलत: नेपाल (Nepal) का रहने वाला है। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि वह किसी बात से परेशान चल रहा था। यह पता लगाने मोबाइल (Mobile) को जब्त किया गया है। कमला नगर थाना पुलिस ने मर्ग 32/26 कायम कर लिया है। वहीं एमपी नगर (MP Nagar) स्थित अर्जुन नगर (Arjun Nagar) बस्ती में 25 वर्षीय अरुण सिंह (Arun Singh) पिता नर्मदा सिंह ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसे परिजन 5 सितंबर को फंदे से उतारकर हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले गए थे। वहां इलाज के दौरान 07 अगस्त की शाम लगभग पांच बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस को जांच में पता चला है कि मृतक कारपेंटर का काम करता था। उसका पत्नी के साथ विवाद होता था। कुछ समय पूर्व वह उसे छोड़कर चली गई। इसी गम में वह शराब पीने लगा था। एमपी नगर थाना पुलिस ने मर्ग 20/26 कायम कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News:  रेमडेसिविर इंजेक्शन के बाद अब कोरोना की दवा पहेली बनी

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!