Bhopal News: ऑनलाइन पेमेंट के विवाद पर वाईपर उठाकर सिर पर मारा

Share

Bhopal News: अभिनेता चंकी पांडे को देखने मटकी फोड़ स्थल से लौटते वक्त हुआ विवाद

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। डिजीटल भुगतान को सरकार बढ़ावा दे रही है। लेकिन, उसकी तकनीकी खामियां समाज में विवाद का कारण बन रही है। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा इलाके की है। यहां एक मेडिकल काऊंसलर के सिर पर वाईपर से वार करके उसे लहुलूहान कर दिया। पुलिस ने दुकानदार समेत दो व्यक्तियों के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है।

अपने खाते की हिस्ट्री भी दिखाई

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार मोनू साहू पिता रमेश साहू उम्र 22 साल जख्मी है। वे मालीखेड़ी स्थित दीक्षा विहार कॉलोनी (Diksha Vihar Colony) में रहते हैं। वे मेडिकल काऊंसलर का काम करते हैं। वे 6-7 सितंबर की रात करोद चौराहे पर मटकी फोड़ देखने गए थे। यहां कार्यक्रम में फिल्म अभिनेता चंकी पांडे (Actor Chanki Pandey) को देखने के लिए वे गए थे। वहां से लौटते वक्त मोनू साहू बीएमएचआरसी अस्पताल BMHRC Hospitalके नजदीक चाय दुकान पर ठहर गए। यहां सिगरेट लेने के बाद उन्होंने ऑनलाइन 25 रुपए का भुगतान कर दिया। लेकिन, आरोपी दुकान शरद का कहना था कि उसके पास पैसा नहीं आया है। इसलिए वह उसको जाने नहीं देगा। जबकि मोनू साहू (Monu Sahu) ने अपने खाते की हिस्ट्री भी उसे दिखाई। वह मानने तैयार नहीं हुआ और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। आरोपी शरद ने वाईपर (Wiper) से सिर पर वार किया। जबकि दुकानदार के दोस्त कृष्णा ने बेल्ट से पीट-पीटकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। यह मामला पुलिस के पास पहुंचा तो उसने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण 812/26 दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पंप हाउस के नजदीक जर्जर ढांचे में दबकर युवक की मौत 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!