Bhopal News: सोने-चांदी के भारी मात्रा में जेवरात बटोर ले गए चोर, जेल आवासीय परिसर में हुई वारदात

भोपाल। जेल विभाग से रिटायर्ड हवलदार के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। वारदात जेल आवासीय परिसर में हुई। भोपाल (Bhopal News) शहर की गांधी नगर पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। चोरी गई संपत्ति में बदमाश सोने-चांदी के जेवरात भारी मात्रा में बटोर ले गए हैं।
निर्माणाधीन मकान देखने गए थे
गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार राजीव लोचन मिश्रा पिता स्वर्गीय वीपी मिश्रा उम्र 63 साल कुछ महीना पूर्व ही जेल विभाग (Jail Department ) से रिटायर्ड हुए हैं। उनका पलासी रोड पर स्थित तुलसीपुरम कॉलोनी (Tulsipuram Colony) में मकान निर्माणाधीन हैं। राजीव लोचन मिश्रा m(Rajeev Loachan Mishra) पत्नी ऊषा मिश्रा के साथ 06 सितंबर की दोपहर निर्माणाधीन मकान देखने गए थे। जेल आवासीय परिसर (Jail Awasiya Parisar) में स्थित सरकारी मकान में ताला लगा दिया था। शाम को दंपति वापस लौटे तो घर के भीतर सारा सामान बिखरा मिला। चोर पिछले दरवाजे को तोड़कर भीतर घुसे थे। मकान से सोने की चेन, तीन अंगूठी, कान के टॉप्स, मंगलसूत्र, चांदी के दो पायल और नकद 50 हजार रुपए नहीं मिले। गांधी नगर थाना पुलिस ने इस मामले में 06 सितंबर की रात चोरी का प्रकरण 412/26 दर्ज कर लिया है। चोरों का पता लगाने के लिए पुलिस की टीम सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।