Bhopal News: ग्रिल काटकर भीतर घुसे चोर, टेबल में रखा पर्स, चांदी के सिक्के चुराए, लक्ष्मी भगवान के पास रखी नकदी और बाकी सामान को हाथ भी नहीं लगाया

भोपाल। चोर भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करते। यह बात हम यूं ही नहीं कर रहे। दरअसल, भोपाल (Bhopal News) शहर के गोविंदपुरा में रिलायंस कंपनी के एक्स पीआरओ के घर चोरों ने सेंध लगाई। चोर ग्रिल काटकर भीतर घुसे। सारे जगह का सामान बटोरा लेकिन भगवान लक्ष्मी और उसके आस-पास रखे पैसों को हाथ भी नहीं लगाया। जबकि चोर वहां तक घुसने के बाद दो बैग निकालकर उसे वॉश एरिया में भी ले गए थे। चोर जब यह सबकुछ कर रहे थे तब वृद्ध दंपति पहली मंजिल में गहरी नींद में सोता रहा।
ग्रिल उखाड़कर भीतर घुसे चोर
गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार शक्ति नगर (Shakti Nagar) स्थित शैलेंद्र ओझा पिता स्वर्गीय हरेंद्रनाथ ओझा उम्र 64 साल शक्ति नगर में रहते हैं। वे रिलायंस कंपनी (Reliance Company) से रिटायर्ड हुए हैं। उन्हें चोरी का पता सोमवार सुबह लगा। हालांकि वे 06 सितंबर की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे तक भूतल में स्थित टेबल पर बैठकर काम भी कर रहे थे। वहां पर उनका पर्स भी था जिसमें नकदी रखी थी। वह पर्स भी गायब था। पत्नी अमिता ओझा और शैलेंद्र ओझा (Shailendra Ojha) सुबह साढ़े छह बजे उठे तो उन्होंने मेन गेट खोलना चाहा। वह बाहर से बंद था। शक हुआ पिछले वॉश एरिया के रास्ते पहुंचे तो वहां कमरे के भीतर रखे जाने वाले बैग (Bag) मिले। शंका हुई तो उन्होंने उस कमरे में जाकर देखा तो ग्रिल उखड़ी हुई थी। चोर नकद करीब चार हजार रुपए, चांदी के सिक्के समेत कई अन्य सामान ले गए। पुलिस ने चोरी का मामला 800/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।