Bhopal News: गेहूंखेड़ा स्थित सरकारी स्कूल को चोरो ने निशाना बनाया, जन्माष्टमी की छ्ट्टी वाले दिन दिया वारदात को अंजाम

भोपाल। मध्यप्रदेश में सरकारी स्कूलों की वैसे ही बदहाल व्यवस्था हैं। सरकार कई स्कूल बंद कर चुकी है और कई बंद करने की योजना में हैं। बदहाल शिक्षा व्यवस्था के बीच चोरों ने सरकारी स्कूल को निशाना बनाकर वहां वारदात को अंजाम दिया। वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के कजलीखेड़ा इलाके में हुई। यहां बच्चों को मध्यान्ह भोजन परोसने बर्तन, थाली समेत कई अन्य सामान को चोर बटोर ले गए। पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।हालांकि उसे कोई सुराग वारदात को लेकर नहीं लगा है।
शिक्षक दिवस वाले दिन वारदात का पता चला
कजलीखेड़ा (Kajlikheda) थाना पुलिस के अनुसार इस संबंध में बृज कुमारी शर्मा पति अनिल शर्मा उम्र 56 साल ने प्रकरण दर्ज कराया है। वे कान्हाकुंज (Kanhakunj) फेज-1 में रहते हैं। वे गेहुंखेड़ा (Gehukheda) स्थित शासकीय प्राथमिक शाला (Government Primary School) के प्रभारी हैं। स्कूल में जुबेदा बी, ममता विजयवर्गीय (Mamta Vijayvargiya) भी तैनात हैं। स्कूल में 3 सिंतबर को ताला लगाया गया था। शिक्षक दिवस वाले दिन स्कूल खुला तो कार्यालय का ताला टूटा मिला। अलमारी में रखा सामान बिखरा हुआ था। कई अलमारी में रखे सरकारी दस्तावेज फर्श पर मिले। इसमें से कुछ पर चिपकाने के काम आने वाला ग्लू भी गिरने के कारण वह फैल गया था। चोर बच्चों को बांटने रखे 35 स्वेटर, 40 स्टील के बर्तन भगोने, थाली, चम्मच, 50 गिलास और दरी के अलावा टाट पट्टी भी नहीं थे। चोरी गया माल लाखों रुपए के टेंडर पर सरकार ने खरीदकर स्कूल में पहुंचाया था। इसके बावजूद पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत 15 हजार रुपए बताई है। कजलीखेड़ा थाना पुलिस ने बृज कुमारी शर्मा (Braj Kumari Sharma) की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।