Bhopal News: मेयर के वाहन में लगाई आग

Share

Bhopal News: एएचओ ने डेली वेज एम्प्लॉई के खिलाफ थाने में दर्ज कराया प्रकरण

Bhopal News
टीटी नगर थाना, जिला भोपाल— फाइल चित्र

भोपाल। राजधानी की महापौर मालती राय के वाहन में आग लगा दी गई। ऐसा करने वाला भोपाल नगर निगम का डेली वेज एम्प्लॉई है। जिसके खिलाफ निगम की तरफ से भोपाल (Bhopal News) शहर के टीटी नगर थाने में 07 सितंबर की शाम आगजनी का प्रकरण दर्ज करा दिया गया है। आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

ज्ञापनों का ढेर बनाकर उसमें लगाई आग

टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस के अनुसार घटना 07 सितंबर की दोपहर लगभग तीन बजे हुई। उस वक्त तुलसी नगर (Tulsi Nagar) स्थित नव निर्मित अटल भवन (Atal Bhawan) में महापौर मालती राय (Mayor Malti Rai) बैठी हुई थी। उनकी निजी टैक्सी कोटे की सरकारी वाहन में हूटर के नजदीक कागजों जो आवेदन के रुप में दिए गए थे उन्हें रखने के बाद आग लगा दी गई। यह करने वाला आरोपी सुनील गायकवाड़ (Sunil Gayakwad) है जो भोपाल नगर निगम (Bhopal Nagar Nigam) में डेली वेज एम्प्लॉई है। वह अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को लेकर संगठन भी चलाता है। वह उस संगठन का अध्यक्ष भी है। सुनील गायकवाड़ का आरोप था कि नियमित करने के सवाल पर कर्मचारियों के साथ राजनीति की जा रही है। यह बोलकर उसने विरोध जताते हुए पूर्व में सौंपे गए ज्ञापनों का ढ़ेर रखा और आग लगा दी। उस वक्त कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों ने आग बुझाई। इस मामले का एक वीडियो (Video) भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। घटना की गंभीरता को देखते हुए सहायक उद्यानिकी अधीक्षक ममता ब्रह्मे (Assistant Horticulture Superintendent Mamta Brahme) और संदीप रघुवंशी (Sandeep Raghuvanshi) की तरफ से टीटी नगर थाने में आवेदन दिया गया। जिसके आधार पर 07 सितंबर की शाम पुलिस ने आगजनी का प्रकरण 776/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News : मिनी ट्रक का साइड गिलास टूटा, रिपेयरिंग का बोलने पर पीटा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!