Bhopal News: त्यौहार पूर्व सुरक्षा को लेकर हत्थे लगा संदेही, आर्मस एक्ट का प्रकरण दर्ज

भोपाल। जल्द गणेश उत्सव शुरु होने वाला है। इसके लिए भोपाल (Bhopal News) देहात एसपी पंकज पांडे (SP Pankaj Pandey) मैदान पर जमे हुए हैं। वे एक दिन पहले ईटखेड़ी में लंबित मामलों को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे थे। इधर, बैरसिया पुलिस ने भी पुराने बदमाशों की खोजखबर लेने निकली तो उसे पिस्टल के साथ एक व्यक्ति मिल गया।
थाने में पहले से दर्ज हैं कई प्रकरण
बैरसिया (Berasia) थाना पुलिस के अनुसार आरोपी को 06 सितंबर की रात अहमदपुरा रोड (Ahemadpura Road) से दबोचा गया। आरोपी के कब्जे से पिस्टल (Pistol) के अलावा दो जिंदा कारतूस भी मिली है। आरोपी हृदयेश गौर पिता घासीराम गौर उम्र 31 साल है। वह ऊची ललोई गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ थाने में पहले से कई प्रकरण दर्ज है। हृदयेश गौर (Hridayesh Gaur) ने अभी तक जिस व्यक्ति से हथियार खरीदा उसके नाम का खुलासा नहीं किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्मस एक्ट का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।