Bhopal News: शादी वाले घर में अपनों ने लगा दी सेंध

Share

Bhopal News: सोने-चांदी के जेवरात नकदी समेत दस लाख रुपए का माल चोरी, संदिग्धों की तलाश में जुटी पुलिस को नहीं मिली कामयाबी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान चोरी के पांच मामले थाने में पहुंचे हैं। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा, अवधपुरी, शाहपुरा, गोविंदपुरा और कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र में हुई है। जिसमें सोने-चांदी के जेवरात, नकदी, सिलेंडर समेत करीब दस लाख रुपए का माल चोर बटोर ले गए हैं। एक वारदात में दो संदेही है जो घर के ही रिश्तेदार हैं। उन्होंने शादी के लिए रखे चार लाख रुपए और जेवर चोरी कर लिए हैं।

बेटी की शादी के लिए रखी ​थी रकम

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार आवेश खान (Avesh Khan) पिता चांद भाई उम्र 40 साल ने 03 सितंबर को चोरी का प्रकरण 799/26 दर्ज कराया है। वे एकता बिलाल कॉलोनी (Ekta Bilal Colony) में रहते हैं और हीरो कंपनी (Hero Company) में मैकेनिक का काम करते हैं। उनके यहां घर की अलमारी से चार लाख रुपए और सोने का हार गायब हैं। उन्होंने पुलिस को बताया है कि चोरी गई रकम साले की बेटी की शादी के लिए रखे थे। जिसे उनका एक रिश्तेदार और किराएदार ले गया है। पुलिस को वह दोनों नहीं मिले हैं। इसके अलावा उनके मोबाइल नंबर भी गायब है। पुलिस का कहना है कि दोनों के मिलने के बाद चोरी के मामले को लेकर स्थिति साफ होगी। घटना के वक्त आवेश खान पत्नी के साथ बैंक में गए हुए थे। इधर, अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस ने चोरी के दो मामले 378/26 दर्ज किए हैं। पहली वारदात अभिनव शिखा होम्स (Abhinav Homes) टैगोर नगर (Taigore Nagar) में हुई। मकान में चंद्रशेखर नायर (Chandrashekhar Nayar) रहते हैं जो कि परिवार के साथ केरलम गए हुए हैं। चोरी की रिपोर्ट थाने में उनके दामाद अनिश पाणिकर (Anish Padikar) पिता गोपाल कृष्णा पाणिकर उम्र 41 साल ने दर्ज कराई है। वे खजूरी कला स्थित राजौरा स्टेट (Rajaura State) में रहते हैं। चोरी गई संपत्ति और उसकी कीमतों का अभी पुलिस ने खुलासा नहीं किया है। इसी तरह दूसरी वारदात वल्लभ नगर (Vallabh Nagar) फेज-2 में हुई। यहां त्रिवेणी शोरी (Triveni Shori) पिता स्वर्गीय श्याम सिंह शोरी उम्र 41 साल रहती हैं। वे रायसेन (Raisen) जिले के सिलवानी में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Community Health Centre) में स्वास्थ्य अधिकारी हैं। घटना के वक्त वह ड्यूटी पर गई थी। मकान से सोने के दो कडे, झुमके, चांदी की करधौनी, चांदी के दो पायल, चांदी के कडे समेत अन्य सामान घर से गायब था। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत 85 हजार रुपए हैं। शाहपुरा (Shahpura) थाना क्षेत्र स्थित त्रिलंगा (Trilanga) के नजदीक आकाश गंगा कॉलोनी (Akash Ganga Colony) में एक फ्लैट का ताला तोड़कर चोर सोने की चेन और नकदी ले गए। जहां ताला टूटा वह कार्यालय हैं। इस संबंध में राहुल उमेकर (Rahul Umekar) पिता रमेश उमेकर उम्र 44 साल ने प्रकरण दर्ज कराया है। वे भरत नगर (Bharat Nagar) में रहते हैं। गोविंदपुरा (Govindpura) पुलिस ने ईडेन गैस एजेंसी (Indane Gas Agency) के 12 सिलेंडर (Cylendar) चोरी होने का मामला 793/26 दर्ज किया। गैस एजेंसी के मालिक विनीत जौहर (Vineet Jauhar) पिता स्वर्गीय एमएल जौहर उम्र 56 साल ने प्रकरण दर्ज कराया। वे चूना भट्टी (Chuna Bhatti) स्थित पारिका सोसायटी (Parika Society) में रहती हैं। उनकी जौहर गैस एजेंसी है जो कि पांच नंबर मार्केट में हैं। गैस एजेंसी का गोदाम विकास नगर (Vikas Nagar) में हैं। यहां 342 खाली गैस सिलेंडर से भरा ट्रक (Truck) था। उसमें से सिलेंडर चोरी गया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कुख्यात जुआरी अरशद बब्बा जिलाबदर

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।
Bhopal News, Bhopal Samachar, MP Theft News, Bhopal Theft News, Shahpura Theft Case, Awadhpuri Theft Case, Govindpura Theft Case, Nishatpura Theft Case, Bhopal Crime News, Bhopal Latest News, Bhopal Breaking News, Bhopal Hindi Khabar, Bhopal Hindi Samachar, Bhopal Hindi News, Bhopal Crime News In Hindi, MP Hindi Khabar, MP Hindi News, MP Crime News, Madhya Pradesh Crime News, MP News, भोपाल की न्यूज, भोपाल की ताजा न्यूज, लेटेस्ट भोपाल न्यूज, भोपाल समाचार आज, आज की न्यूज,

Don`t copy text!