Bhopal News: वृद्ध महिला समेत दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Share

Bhopal News: फांसी के फंदे पर लटककर देखा तो पुलिस बुलाई, नहीं मिला सुसाइड नोट

Bhopal News
ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में वृद्ध महिला समेत दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटनाएं बैरसिया और ईटखेड़ी थाना क्षेत्र की है। बैरसिया में युवक को फांसी के फंदे पर परिजनों ने लटका पाया था।

बीमारी की वजह से तनाव में था

बैरसिया (Berasia) थाना पुलिस के अनुसार आत्महत्या की घटना ग्राम ललरिया में हुई थी। यहां 20 वर्षीय सलमान खान (Salman Khan) पिता चंदू खान उम्र 20 साल को 05 सितंबर की सुबह फांसी के फंदे पर लटका पाया। इसकी जानकारी पुलिस को आरिफ खान (Arif Khan) ने दी थी। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि सलमान खान किसी बीमारी से ग्रसित था। परिजन उसी कारण तनाव में आकर आत्महत्या की अटकल लगा रहे हैं। मामले की जांच एएसआई संतोष सिंह (ASI Santosh Singh) कर रहे हैं। बैरसिया थाना पुलिस ने मर्ग 78/26 कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच के बिंदु तय किए जाएंगे। इधर, ईटखेड़ी (Ithkhedi) स्थित ग्राम परेवाखेड़ा में 59 वर्षीय सितारा बी (Sitara Bee) पति मिन्ने खान उम्र 59 साल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले की जांच एएसआई सुरेंद्र बाजपेयी (ASI Surendra Vajpai) कर रहे हैं। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि सितारा बी 11 अगस्त को पैर फिसलने के कारण घायल हो गई थी। उनका तभी से पीपुल्स अस्पताल (Peoples Hospital)  में इलाज चल रहा था। यहां इलाज के दौरान 05 सितंबर को उन्होंने दम तोड़ दिया। ईटखेड़ी थाना पुलिस ने मर्ग 44/26 कायम कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Crime: परिंदा खरीदने का झांसा देकर ठगी

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!