Bhopal News: महिला सिंगर आर्टिस्ट के अकाउंट से फोटो और चैट निकालकर वायरल की

Share

Bhopal News: सड़क पर रोककर सरेराह अभद्रता भी की गई, आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। महिला गायक कलाकार की निजी जानकारी सार्वजनिक करके उसे बुरी नीयत से आरोपी के दबाव बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन इलाके का है। लगभग एक महीना पूर्व भी थाने में शिकायत करने पहुंची थी। तब उसके साथ मारपीट थाने के ही नजदीक की गई थी। परेशान होकर रविवार-सोमवार की दरमियानी रात पीड़िता थाने पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया।

शारीरिक संबंध बनाने का बना रहा था दबाव

अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 29 साल है जो गायक कलाकार है। उसकी 2020 में आरोपी राजेश सैनी (Rajesh Saini) से परिचय हुआ था। वह स्टेशन बजरिया (Station Bajaria) स्थित शंकराचार्य नगर (Shankaracharya Nagar) में रहता है। पीड़िता और आरोपी के बीच 2023 तक गहरे संबंध थे। जिसके बाद दोनों ने लिखित एग्रीमेंट करके सारे रिश्तों को तोड़ दिया था। उस दौरान आरोपी के पास मौजूद सिम पीड़िता के नाम पर खरीदी थी। उसी सिम के जरिए आरोपी ने पीड़िता के फेसबुक और इंस्टा आईडी में जाकर पुरानी निजी चैट और तस्वीरें निकालकर उसे परेशान करना शुरु कर दिया। आरोपी का कहना था कि वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। ऐसा नहीं करने पर वह उसको बदनाम करने की धमकी दे रहा था। पीड़िता ने विरोध किया तो उसका पीछा करना और रास्ते में रोककर मारपीट करके उसे प्रताड़ित करने लगा। साहस जुटाकर पीड़िता थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ प्रकरण 505/26 दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें:   MP Political News : सागर में कांग्रेस प्रत्याशी नोट बांटते कैमरे में कैद

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!