Bhopal News: निगम कर्मी समेत दो व्यक्तियों को चाकू मारा

Share

Bhopal News: थाने के निगरानी बदमाश ने दिया वारदात को अंजाम, एक-एक करके सात घंटे में दो पीड़ित थाने पहुंचे

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। थाने के एक निगरानी बदमाश ने छह घंटे के भीतर जमकर उत्पात मचाया। उसने निगम कर्मी समेत दो व्यक्तियों के साथ मारपीट कर चाकू मारा। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहजहांनाबाद इलाके का है। इसके अलावा एक व्यक्ति से मोबाइल भी छीन लिया। पुलिस ने दोनों घटनाओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व से पांच प्रकरण दर्ज है।

चाकू दिखाकर छीना मोबाइल

शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस के अनुसार घटना संजय नगर (Sanjay Nagar) इलाके में हुई। पहली शिकायत छोटू कल्याणी (Chotu Kalyani) पिता राजू कल्याणी उम्र 29 साल ने दर्ज कराई। वे निगम में सफाई कर्मी है। उसका आरोपी वीर वर्मा(Veer Verma)  के साथ पुरानी रंजिश है। उीस बात को लेकर 31 अगस्त की दोपहर बारह बजे चाकू (Knife) मारकर उसे जख्मी किया गया। दूसरा पीड़ित मोहित राठौर (Mohit Rathore) पिता बबलू राठौर उम्र 18 साल है। वह 31 अगस्त की शाम सात बजे दोस्त अनिकेत के पास जन्मदिन मनाने जा रहा था। तभी आरोपी ने उसको चाकू दिखाकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने के बाद उससे मोबाइल (Mobile) छीन लिया। शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग प्रकरण 540-542/26 दर्ज किए हैं। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: लिफ्ट के लिए आफर किया तो मचा बवाल

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!