Bhopal News: पिता-पुत्र ने मिलकर रिश्तेदार पर किया जानलेवा हमला

Share

Bhopal News: पूर्व में भी हो चुका है विवाद, हमले के बाद आरोपी फरार

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। परिवार के दो गुटों के बीच चली आ रही रंजिश के चलते खूनी संग्राम हो गया। पिता और उसके तीन बेटों ने मिलकर रिश्तेदार पर जानलेवा हमला कर दिया। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन इलाके का है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। लेकिन, हमले के बाद से आरोपी फरार चल रहे हैं।

पुरानी चल रही रंजिश के चलते किया हमला

अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार सेठी नगर (Sethi Nagar) निवासी 40 वर्षीय एजाज हसन (Ejaz Hasan) सवारी ऑटो (Auto) चलाते हैं। 29 अगस्त की रात करीब साढ़े नौ बजे वह कॉलोनी में घर से कुछ दूर फुफेरे भाई के साथ ऑटो में बैठे बातचीत कर रहे थे। तभी पड़ोस में रहने वाले उनके रिश्तेदार मामू सलीम अपने बेटों जाकिर, साकिर और जाहिद के साथ वहां पहुंचे। दोनों गुटों के बीच पूर्व से रंजिश चल रही है। उसी बात को लेकर आरोपियों ने दोनों से गाली-गलौज शुरू कर दी। एजाज और उसके फुफेरे भाई ने विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। सलीम और उसके बेटों ने लाठी और छुरी (Knife) से दोनों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों घायल हो गए। एजाज की शिकायत पर अशोका गार्डन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण 502/26 दर्ज किया है। वारदात के बाद से चारों आरोपी फरार हैं।

बीयर की बोतल पीठ पर मारी

इधर, गौतम नगर (Gautam Nagar) इलाके में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक युवक ने अपने दोस्त पर हमला कर दिया। रिसालदार कॉलोनी (Risaldar Colony) निवासी रोशन अहिरवार (Roshan Ahirwar)  (24) जोमैटो में डिलीवरी बॉय (Delivery Boy) है। 30 अगस्त की रात करीब दस बजे वह अपने पुराने दोस्त दीपक राय (Deepak Rai) के साथ गौतम नगर इलाके में शराब पी रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। रोशन ने दीपक को थप्पड़ मार दिया। इससे नाराज दीपक ने शराब की बोतल फोड़कर रोशन की पीठ पर वार कर दिया। घायल रोशन की शिकायत पर गौतम नगर पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में केस 531/26 दर्ज कर आरोपी दीपक राय को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नाथू बरखेड़ा में दो कारोबारी के बीच मारपीट 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!