Bhopal Kidnapping News: आपत्तिजनक हालत में आरोपी को पकड़ा

भोपाल। अस्पताल की एक कैंटीन से पौने दो साल के बच्चे को अगवा कर लिया गया। भोपाल (Bhopal Kidnapping News) शहर की कजलीखेड़ा थाना पुलिस ने लगभग सात घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी को जब दबोचा गया तो वह आपत्तिजनक हालत में मिला था। उसके खिलाफ पुलिस ने अपहरण और पॉक्सो अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
कैंटीन में मां के साथ काम करता है आरोपी
कजलीखेड़ा (Kajlikheda) थाना पुलिस के अनुसार घटना 30 अगस्त की शाम लगभग पांच बजे शुरु हुई थी। आरोपी अरविंद चढार (Arvind Chidar) है जो कि मजदूरी करता है। वह अक्सर कॉलेज में आता-जाता था और पौने दो साल के बालक को खिलाता था। 30 अगस्त को भी उसकी मां कैंटीन (Canteen) में काम कर रही थी। तभी आरोपी आया और उसे खिलाने लगा। काम में व्यस्त महिला ने पंद्रह मिनट देखने का बोलकर वह निकल गई। इसके बाद वह लौटी तो बच्चे के साथ वह व्यक्ति भी गायब था। यह देखकर महिला ने उसको काफी तलाशा तो पता चला कि अरविंद चढार उसे ले गया था। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई तो कुछ किलोमीटर दूर एक खंडहरनुमा स्थान पर आरोपी के साथ लापता बालक मिला। उस वक्त आरोपी आपत्तिजनक हालत में भी था। कजलीखेड़ा थाना पुलिस ने प्रकरण 370/26 दर्ज कर लिया है। एसआई केशांत शर्मा (SI Keshant Sharma) ने बताया कि आरोपी 20 वर्षीय अरविंद चढ़ार को अरेस्ट कर लिया है। वह मूलत: छतरपुर (Chhatarpur) जिले का रहने वाला है। उसके खिलाफ किसी तरह के प्रकरण दर्ज नहीं हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।