Bhopal Cyber Fraud: शेयर ट्रेडिंग के लिए वर्चुअल डॉलर बेचने के नाम पर फर्जीवाड़ा

भोपाल। आईटी कंपनी की एक मैनेजर के साथ सायबर फ्रॉड हुआ। मामले की शुरुआती जांच भोपाल सायबर क्राइम ने की थी। जिसमें अब भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर की कोलार रोड थाना पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण दर्ज किया है। आरोपियों ने दो किस्त में करीब 47 हजार 300 रुपए निकाल लिए।
कम रेट पर डॉलर खरीदने का दिया झांसा
कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार प्रिया सक्सेना पति रितेश कुमार श्रीवास्तव उम्र 34 साल ने शिकायत दर्ज कराई थी। वे यशोदा परिसर (Yashoda Parisar) में रहती हैं और ब्लिंक वर्चुअल टेक्नोलॉजी प्रायवेट लिमिटेड (Blink Virtual Technology Private Limited) कंपनी में मैनेजर हैं। उनके पति रितेश कुमार श्रीवास्तव (Ritesh Kumar Shrivastav) फिजिक्स वाला (Physics Wallah) कोचिंग में मैनेजर हैं। प्रिया सक्सेना (Priya Saxena) ने अपना डीमैट एकाउंट भी खोला है। वह नौकरी के अलावा शेयर ट्रेडिंग (Share Trading) का भी काम करती है। जिसके लिए उन्हें डॉलर की जरुरत थी। उन्होंने 20 अगस्त को विक्रम सिंह नाम के एक व्यक्ति से कम रेट पर डॉलर खरीदने की बातचीत की थी। आरोपी ने झांसा दिया और अपने खाते में रकम डाल दी। इसके बाद डॉलर (Dollar) नहीं आए तो आरोपी बोला कि उसके साथ भी ऐसी ही जालसाजी हुई थी। सायबर क्राइम (Cyber Crime) को जांच में पता चला है कि जिस खाते में रकम गई है वह मिसरोद (Misrod) में रहने वाले रोहित चौहान (Rohit Chauhan) के नाम से खुला है। कोलार रोड थाना पुलिस ने प्रकरण 535/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।