Bhopal News: लाखों रुपए का गबन करके छुपे व्यक्ति को अगवा करके पीटा

Share

Bhopal News: हैदराबाद के कारोबारियों के खिलाफ बंधक बनाकर मारपीट करने का प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। व्यापारियों से लाखों रुपए का गबन करके फरारी काट रहे एक व्यक्ति को हैदराबाद के कारोबारी ने दबोच लिया। उन्होंने अपने साथियों की मदद से मोटर साइकिल से उसे अगवा किया। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के श्यामलाहिलस थाना क्षेत्र का है। इसके बाद उसको एक कमरे में बंद करके बुरी तरह से पीटा गया। इस मामले में श्यामला हिल्स थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। इससे पहले घटना के संबंध में अरेरा हिल्स में शिकायत पहुंची थी।

कारो​बारियों से लिए थे 16 लाख रूपए

श्यामला हिल्स (Shyamla Hills) थाना पुलिस के अनुसार आरोपियों में सैयद रफीक खासरी, ताजामुल हुसैन का नाम पता चला है। बाकी तीन अन्य आरोपियों के अभी पहचान नहीं हो सकी है। पीड़ित मोहम्मद इमरान पिता फकरुद्दीन उम्र 40 साल है। वह मूलत: उत्तर प्रदेश (UP) के झांसी (Jhansi) जिले के रहने वाले हैं। वह हैदराबाद (Hyderabad) में कारोबार करते हैं। मोहम्मद इमरान (Mohammed Imran)  ई-कॉमर्स कंपनियों के वापसी वाले सामान को नीलामी में खरीदकर उसे कारोबारियों को कमीशन में बेचने का काम करते हैं। मामले की जांच कर रहे एसआई मोहन शर्मा (SI Mohan Sharma) ने बताया कि अभी मामला कमरे में बंधक बनाकर मारपीट का है। श्यामला हिल्स थाना पुलिस ने प्रकरण 169/26 दर्ज कर लिया है। उसने पुलिस को बताया कि वह 27 अगस्त को किलोल पार्क में चाय पी रहा था। तभी तीन व्यक्ति यह बोलकर उसे बाइक (Bike) में बैठाकर ले गए कि उससे उधारी का पैसा लेना है। इसके बाद उसे रोशनपुरा में स्थित एक घर ले जाया गया। वहां उसका सामान आरोपियों सैयद रफीक खासरी (Syed Rafiq Khasri) और ताजामुल हुसैन (Tajamul Hussain) से हुआ। पीड़ित ने बताया कि उसने दोनों कारोबारियों से 16 लाख रुपए लिए थे। जिसका वह सामान दे चुका है। जबकि आरोपियों का कहना था कि उससे तेरह लाख रुपए लेना बाकी है। वे ऑन लाइन हुए लेन-देन की जानकारी भी दिखा रहे थे। हालांकि पुलिस ने उन्हें हैदराबाद में जाकर शिकायत दर्ज करने की सलाह दी। आरोपियों का कहना था कि पीड़ित ने उनके अलावा कई अन्य व्यक्तियों के भी पैसे हड़पने के बाद वह भोपाल में फरारी काट रहा है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: लापता व्यक्ति की लाश बड़े तालाब में मिली 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!