Bhopal News: ठग को कार से टक्कर मारकर गिराया फिर रेस्टोरेंट के भीतर बेल्ट से पीटा

Share

Bhopal News: कारोबार में पार्टनर बनाकर फंसाने से थे नाराज, मारपीट में जख्मी दो महीना पूर्व तीन दर्जन चार पहिया वाहनों को बेचने के मामले में हुआ था गिरफ्तार

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। राजधानी के एक शातिर ठग पर सुनियोजित तरीके से हमला किया गया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) देहात के परवलिया सड़क इलाके में दो दिन पहले हुई। पीड़ित एक्टिवा में सवार था जिसे कार सवार आरोपियों ने टक्कर मारकर उसे गिराया। उसके बाद पीड़ित जान बचाकर एक रेस्टोरेंट में घुसा तो वहां उसको बेल्ट से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। मारपीट में बुरी तरह से जख्मी आरोपी कुछ महीने पहले ही जेल से रिहा हुआ है।

वाहनों के फर्जीवाड़े मामले में हो चुका है गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार हमले में जख्मी विश्वजीत सिंह गौर पिता नरेंद्र सिंह गौर उम्र 45 साल है। वह कजलीखेड़ा (Kajlikheda) स्थित ग्राम बोरदा का रहने वाला है। उसे अरेरा हिल्स (Arera Hills) पुलिस ने जून, 2026 में वाहनों के फर्जीवाड़े मामले में गिरफ्तार किया था। इस मामले में विश्वजीत सिंह गौर (Vishwajeet Singh Gaur) के अलावा वाहिद अली (Wahid Ali), जयेंद्र जोशी उर्फ किट्टू(Jayendra Joshi@Kittu), अरुण नाथ(Arun Nath), राजा मीणा (Raj Meena) और रेहान खान (Rehan Khan) भी गिरफ्तार हुए थे। आरोपियों के कब्जे से तीन दर्जन से अधिक चार पहिया वाहन बरामद हुए थे। यह वाहन आरोपियों ने किराए पर लेकर सरकारी विभाग में संबंद्ध कराने का झांसा देकर अधिगृहित किए थे। लेकिन, उनके जाली दस्तावेज बनाकर बेच दिए थे। उन्हीं वाहनों के मालिक मारपीट करने वाले आरोपी ऋषभ कुशवाह (Rishabh Kushwah) और राहुल तोमर (Rahul Tomar) हैं। घटना के वक्त 17—28 अगस्त की दरमियानी रात लगभग दो बजे अपने दोस्त अरविंद दांगी (Arvind Dangi) के ढ़ाबे से भोजन करके वह वापस लौट रहा था। तभी आरोपियों ने आकर उसकी एक्टिवा में कार (Car) चढ़ा दी। वह जमीन पर गिरा और कार से आरोपियों को निकलते देखकर वह मुबारकपुर जोड के पास स्थित रामा मंत्रा कैफे (Rama Mantra Cafe) के भीतर घुस गया। आरोपियों ने उसका वहां भी पीछा करते हुए घुसकर बेल्ट से पीटना शुरु कर दिया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: अपहरण कर नाबालिग को निर्वस्त्र कर पीटने वाले आरोपी गिरफ्तार

पुलिस को मेजर बताकर भ्रामक दी जानकारी

इस मामले की शिकायत दर्ज कराने विश्वजीत सिंह गौर थाने में एक महिला के साथ पहुंचा। वह उसको पत्नी बता रहा था और स्वयं को भारतीय सेना का मेजर बताकर धमकाया। लेकिन, उसकी तरफ से दी गई यह जानकारी भ्रामक थी। वह 28 अगस्तको उजागर हो गई। प्राथमिक जांच में पता चला कि वह अरेरा हिल्स के मामले में हाल ही में जेल से रिहा हुआ है। वह मेजर नहीं है बल्कि साईं टूर एंड ट्रेवल्स (Sai Tour and Travels) नाम से कंपनी चलाता था। इसके अलावा वह कराटे की एक निजी संस्था डब्ल्यूएफएसकेओ (WFSKO) में प्रबंधन का काम देखता है। यह संस्था अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित कराती है। उसमें उसे मेजर नाम से पुकारा जाता है। इसके अलावा विश्वजीत सिंह गौर पत्नी की खुदकुशी के मामले में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। उसके खिलाफ मारपीट का भी प्रकरण पुलिस को पता चला है। पुलिस ने फिलहाल वाहन से टक्कर मारने फिर मारपीट करके जख्मी करने का प्रकरण 157/26 दर्ज किया है। थाना प्रभारी हरिशंकर वर्मा (TI Harishankar Verma) ने बताया कि प्रकरण में अभी कई तथ्य सामने आना बाकी है। जिसके संबंध में कोलार रोड, अरेरा हिल्स थाना पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Court News: छेड़छाड़ मामले में मनचला दोषी करार
Don`t copy text!