Bhopal News: निर्माणाधीन बहुमंजिला भवन में युवती से रेप

Share

Bhopal News: शोर मचाने पर निगरानी करने वाले कर्मचारी पहुंचे तो अर्द्धनग्न अवस्था में मिली पीड़िता, आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। निर्माणाधीन बहुमंजिला भवन में एक युवती से सनसनीखेज तरीके से रेप करने का मामला सामने आया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड थाना क्षेत्र की है। युवती को शराब पिलाने के बाद आरोपी ने ज्यादती को अंजाम दिया। उसके शोर मचाने पर साइट पर मौजूद कर्मचारियों ने पहुंचकर उसकी जान बचाई।

घुमाने के बहाने लेकर आया था आरोपी

कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार वारदात 28 अगस्त की शाम लगभग छह बजे हुई थी। पुलिस को पीड़िता मधुबन हाईट्स (Madhuban Heights) में मिली थी। उसकी उम्र 24 साल है जो कि अनूपपुर (Anooppur) जिले की रहने वाली है। राजधानी में बहन और जीजा के साथ वह रहती है। आरोपी सत्येन्द्र धुर्वे (Satyendra Dhurve) है जो कि उसे घुमाने के बहाने घटना स्थल पर लेकर आया था। यहां झांसा देकर उसे नशीला पेय पदार्थ पिलाया गया। जिसके बाद वह बेसुध हुई तो आरोपी ने उसके साथ रेप किया। उसने शोर मचाया तो बिल्डिंग में काम करने की निगरानी के लिए तैनात कर्मचारी वहां पहुंच गए। जिसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो चुका था। पीड़िता जख्मी हालत में मिली थी। उसने बताया कि उसे आरोपी ने पीटा भी था। आरोपी के खिलाफ प्रकरण 52/26 दर्ज करने के बाद 29 अगस्त की सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इधर, पीड़िता के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान भी कराए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: चार बदमाशों ने किया हमला

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!