Bhopal Cop News: थाने से भागा चोर, पुलिस सीसीटीवी से न पकड़ ले इसलिए हेलमेट फिर सायकिल चोरी करके पुराने शहर में पहुंचा

Share

Bhopal Cop News: क्राइम ब्रांच की मदद से पांच घंटे के भीतर में पुराने शहर से हिरासत में लिया गया आरोपी, दो वाहन बरामद, तीनों मामलों में गिरफ्तार करके कमला नगर थाने ने आरोपी को जेल भेजा

Bhopal Cop News
थाना कमला नगर—फाइल फोटो

भोपाल। थाने से एक चोर 22—23 अगस्त की दरमियानी रात भाग गया। यह मामला भोपाल (Bhopal Cop News) शहर के कमला नगर थाने का है। उसको दो वाहनों की चोरी के मामले में पूछताछ के लिए 22 अगस्त की रात थाने लाया गया था। उससे दो वाहन भी बरामद हो चुके थे। अगली कार्रवाई रविवार सुबह होनी थी उससे पहले उसने पूरे थाने की पुलिस को परेशानी में डाल दिया। हालांकि इस पूरे मामले में थाना प्रभारी निरुपा पांडे (TI Nirupa Pandey) से प्रतिक्रिया के लिए संपर्क किया तो उन्होंने सवाल-जवाब से बचने फोन ही नहीं उठाया।

आधी रात को किया भारी हंगामा

जानकारी के अनुसार अभय राजपूत (Abhay Rajput) कोटरा सुल्तानाबाद में रहता है। वह पूर्व में भी वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। आरोपी का चेहरा सीसीटीवी कैमरे में दो वाहन चोरी के मामले में कैद हुआ था। इस कारण आरोपी को पूछताछ के लिए 22 अगस्त की रात लाया गया। वह हवालात के भीतर रखा गया। लेकिन, आधी रात को वह भारी हंगामा करने लगा। जिस कारण पुलिस कर्मचारियों ने अपने मुंशी कक्ष में हवालात से निकालकर अपने पास बैठा लिया। रात तीन से सुबह पांच बजे के बीच पुलिस कर्मियों को नींद में होना पाकर वह चंपत हो गया। जिसके बाद वह अपने घर गया। उसे जब पकड़ा गया था तब स्लेटी रंग की टी शर्ट पहने था। घर जाकर उसने वह टी शर्ट बदली और हरे रंग की पहन ली। फिर वह गलियों से होते हुए एक वाहन में रखे हेलमेट को उठा लिया। इसके बाद आरोपी ने एक घर के बाहर रखी सायकिल उठाई और हेलमेट पहनकर चल दिया। कमला नगर (Kamla Nagar) थाने से अभय राजपूत के फरार होने की खबर जब फैली तो क्राइम ब्रांच (Crime Branch) की मदद ली गई। पड़ताल में सामने आया कि वह पुराने शहर में गांजा खरीदने अक्सर जाता है। इसलिए एक बार फिर सीसीटीवी खंगाले तो वह घर की तरफ जाता हुआ दिखाई दिया। लेकिन, वापस नहीं निकला। शक होने पर दूसरे कैमरे खंगाले तो सुबह-सुबह सायकिल पर हेलमेट पहने दिखा व्यक्ति संदिग्ध लगा। उस व्यक्ति को अंतिम स्थान तक टटोला तो थाने से फरार हुआ वह अभय राजपूत निकला। उसने बताया कि हेलमेट पहनकर वह इसलिए भागा था ताकि पुलिस सीसीटीवी कैमरों से उसे पकड़ नहीं ले। इन मामलों को लेकर एसीपी अंकिता खातरकर (ACP Ankita Khatarkar) ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। थाना स्तर पर बरती गई लापरवाही को लेकर की गई कार्रवाई को लेकर सवाल पूछने पर उन्होंने कोई तार्किक जवाब नहीं दिया। वहीं जिन प्रकरणों में गिरफ्तारी हुई उसके संबंध में उन्होंने कहा कि इस संबंध में थाना प्रभारी ज्यादा बेहतर तरीके से बता सकती हैं। हालांकि थाना प्रभारी किरकिरी से बचने फोन नहीं उठाया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आग से झुलसकर मौत

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!